इनदिनों वेस्टइंडीज में कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) शुरू खेला जा रहा है. सीपीएल का चौथा लीग मैच मैच शोएब मलिक की कप्तानी वाली गयाना अमेजन वरियर्स और पोलार्ड की कप्तानी वाली सेंट लूसिया स्टार्स की टीम के बीच खेला गया. सीपीएल के इस मैच को शोएब मलिक की कप्तानी वाली गयाना ने 3 रन के अंतर से जीत लिया.
गयाना ने खड़ा किया 141 रन का स्कोर
बता दें, कि इस मैच का टॉस सेंट लूसिया स्टार्स की टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी गयाना अमेजन वरियर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाये.
गयाना अमेजन वरियर्स के लिए सबसे ज्यादा 41 गेंदों पर 42 रन की पारी ल्युक रोंची ने खेली. वही टीम के लिए चैडविक वाल्टन ने भी 24 गेंदों पर 31 रन की पारी खेली. सेंट लूसिया के लिए क्विस अहमद ने अपने 4 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट हासिल किये.

3 रन से चुकी सेंट लूसिया
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट लूसिया स्टार्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर मात्र 138 रन ही बना पाई और 3 रन के करीबी अंतर से हार गई.
लेंडी सिमंस ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 39 गेंदों पर 45 रन बनाये. वही टीम के कप्तान किरन पोलार्ड ने 25 गेंदों पर 32 रन की ही पारी खेली.
बता दें, कि इस मैच के आखिरी ओवर में सेंट लूसिया की टीम को 16 रनों की जरुरत थी, लेकिन किमो पावेल ने ऐसे मौके पर शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन किया और मात्र 12 रन ही खर्च किये और यह मैच गयाना की टीम ने जीत लिया.
बता दें, कि शोएब मलिक की कप्तानी वाली गुयाना अमेजन वरियर्स की यह जहां 2 मैचों में दूसरी जीत थी. वही पोलार्ड की कप्तानी वाली सेंट लूसिया स्टार्स की यह 2 मैचों में दूसरी हार थी.
हालाँकि इस मैच में एक बार फिर स्टार खिलाड़ी डेविड वार्नर फ्लॉप रहे गयाना के ओपनर डेविड वार्नर ने 21 गेंदों का सामना किया और वह मात्र 11 रन ही अपनी टीम के लिए बना पाये. इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ एक चौका निकला.

अंतिम ओवर का कुछ ऐसा था रोमांच
पहली गेंद: गेंदबाज के पॉल ने बल्लेबाज क्वेम हाज को किया क्लीन बोल्ड.
दूसरी गेंद: नये बल्लेबाज मैकलेंघन ने लगाया छक्का.
तीसरी गेंद: मैकलेंघन ने 2 रन लेकर स्ट्राइक फिर से अपने पास रखी. अब टीम को 3 गेंदों में सिर्फ 8 रनों की आवश्यकता थी.
चौथी गेंद: मैकलेंघन ने 1 रन लेकर स्ट्राइक कइस अहमद को दिया.
पांचवी गेंद: कइस अहमद ने 2 रन लेकर टीम की उम्मीदों को कायम रखा. अब जीतने के लिए सिर्फ 5 रन.
छठी गेंद: कइस अहमद सिर्फ 1 रन ही बना सके और टीम को 3 रनों से हार का सामना करना पड़ा. ये नजारा देख प्रसंशको समेत टीम के खिलाड़ियों की आँखे रोमांचक मैच में हारने से भरी सी नजर आई.
The post CPL 2018: सेंट लूसिया को 6 गेंदों पर चाहिए था 16 रन और फिर हुआ ये चमत्कार appeared first on SportzWiki Hindi.