Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

CPL 2018: 6,6,4,6,4,4 से किरेन पोलार्ड ने खेली इस साल सीपीएल की सबसे तूफानी पारी, 6 विकेट से जीता मैच

इन दिनों कैरेबियाई जमीं पर कैरेबियन प्रीमियर लीग का रोमांच अपने चरम पर है। कैरेबियन प्रीमियर लीग में शुक्रवार को 15वां मैच गयाना अमेजन वॉरियर्स और सेंट लूसिया के बीच खेला गया जहां सेंट लूसिया स्टार्स ने अपने कप्तान किरोन पोलार्ड की तूफानी पारी की मदद से अंक तालिका में नंबर एक पर चल रही गयाना अमेजन वॉरियर्स को 6 विकेट से हरा दिया।

सेंट लूसिया ने अमेजन वॉरियर्स को दी 6 विकेट से मात

इस टी-20 क्रिकेट लीग में 15वें मैच में टेबल टॉपल गयाना अमेजन वॉरियर्स के सामने किरोन पोलार्ड की कप्तानी वाली सेंट लूसिया स्टार्स की टीम थी। इस मैच में सेंट लूसिया स्टार्स के कप्तान किरोन पोलार्ड ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

गयाना अमेजन ने खड़ा किया 140 रन का स्कोर

ऐसे में इस न्योते को स्वीकारते हुए गयाना अमेजन वॉरियर्स की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। गयाना अमेजन के सलामी बल्लेबाज वॉल्टन और रोंकी ने पहले विकेट के लिए 15 गेंदो में तेजी के साथ 33 रन जोड़े, लेकिन इसके बाद लगातार अंतराल में गयाना अमेजन वॉरियर्स के विकेट गिरते गए। इन विकेटों के गिरने के सिलसिले के कारण आखिर में गयाना अमेजन वॉरियर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 140 रन का स्कोर ही खड़ा किया।

सेंट लूसिया ने 18.1 ओवर में हासिल किया लक्ष्य

इस आसान लक्ष्य के जवाब में सेंट लूसिया स्टार्स की ओर से सिमंस और फ्लेचर ने सलामी ली लेकिन सिमंस के बाद नंबर तीन पर खेलने आए कॉर्नवाल 27 रनों के स्कोर तक ही पैवेलियन जा बैठे। इसके बाद चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए डेविड वार्नर और फ्लेचर ने टीम को आगे बढ़ाया और तीसरे विकेट के लिए 52 रन जोड़े। यहां पर वार्नर 23 रन बनाकर चलते बने।

 

पोलार्ड ने एक ही ओवर में 30 रन लेकर मैच को किया अपनी गिरफ्त में

लेकिन आखिर में 4 विकेट गिरने के बाद कप्तान किरोन पोलार्ड और सलामी बल्लेबाज आन्द्रे फ्लेचर धीरे-धीरे टीम को आगे बढ़ा रहे थे और आखिरी 3 ओवर में सेंट लूसिया को जीत के लिए 31 रनों की जरूरत थी। 18वें ओवर में देवेन्द्र बिशू को किरोन पोलार्ड ने अपने निशाने पर लिया और 3 चौके और 3 छक्के जड़ मैच को पूरी तरह से अपने नाम कर दिया। आखिर में 18.1 ओवर में सेंट लूसिया ने लक्ष्य को 4 विकेट के नुकसान पर ही हासिल कर लिया। पोलार्ड ने 18 गेंदो में 41* रन बनाए।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post CPL 2018: 6,6,4,6,4,4 से किरेन पोलार्ड ने खेली इस साल सीपीएल की सबसे तूफानी पारी, 6 विकेट से जीता मैच appeared first on SportzWiki Hindi.