Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

CPL 2018- जमैका तहलवाज ने सेंट लूसिया को हराया, देखे किसका हैं पॉइंट टेबल के टॉप पर कब्जा

कैरेबियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में इन दिनों वेस्टइंडीज के स्टार खिलाड़ियों के साथ ही विश्व क्रिकेट के कई दिग्गजों का जलवा देखने को मिल रहा है। कैरेबियन प्रीमियर लीग में इसी तरह से रविवार को वेस्टइंडीज के दो सबसे खतरनाक खिलाड़ी आन्द्रे रसेल और किरोन पोलार्ड की टीमों के बीच मैच खेला गया।

जमैका तहलवाज ने सेंट लूसिया स्टार्स को 21 रनों से हराया

आन्द्रे रसेल की टीम जमैका तहलवाज और किरोन पोलार्ड की टीम सेंट लूसिया स्टार्स के बीच रविवार को इस सीजन का 17वां मैच खेला गया। इस मैच में जमैका तहलवाज ने लगातार तीन हार के बाद जीत के ट्रेक पर लौटते हुए सेंट लूसिया स्टार्स को 21 रनों से हराकर एक बार फिर से अंक तालिका में पहले पायदान पर पहुंच गई है।

जमैका तहलवाज ने खड़ा किया बड़ा स्कोर

रविवार को 17वें मुकाबलें में जमैका तहलवाज के कप्तान आन्द्रे रसेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जमैका तहलवाज के सलामी बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स और जोनाथन चार्ल्स ने छोटी लेकिन तेज शुरुआत देते हुए 34 रन जोड़े। दोनों सलामी बल्लेबाजों के 56 रनों के स्कोर पर आउट होने के बाद तीसरे विकेट के लिए रोवमेन पावेल और के लेविस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 100 रन जोड़कर बड़े स्कोर की नींव रखी।

पावेल-मिलर की अच्छी बल्लेबाजी से बनाए 204 रन

आखिरी ओवरों में जमैका तहलवाज के कप्तान आन्द्रे रसेल तो नहीं चल सके लेकिन डेविड मिलर और रोवमेन पावेल  की तूफानी पारी की मदद से 20 ओवर में 5 विकेट पर 204 रनों का स्कोर खड़ा किया। जमैका तहलवाज के लिए पावेल ने 37 गेंदों में 64 रन बनाए तो वहीं डेविड मिलर ने 13 गेंदों में नाबाद 32 रन बनाकर शानदार काम किया।

सेंट लूसिया की कोशिश नहीं आयी काम, रह गया जीत से 21 रन दूर

इस बड़े लक्ष्य के जवाब में सेंट लूसिया स्टार्स की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 8 रन के स्कोर पर ही 2 विकेट खो दिए। इसके बाद डेविड वार्नर 26 गेंद 42 रन, कप्तान किरोन पोलार्ड 27 गेंद 46 रन और लेंडल सिमंस 26 गेंद 45 रन की बेहतरीन कोशिश के बाद भी आखिरकार लक्ष्य से 21 रन दूर रह गई और 20 ओवर में 8 विकेट पर 183 रन ही बना सकी। और मैच को हारकर अंक तालिका में सबसे नीचे खिसक गई।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post CPL 2018- जमैका तहलवाज ने सेंट लूसिया को हराया, देखे किसका हैं पॉइंट टेबल के टॉप पर कब्जा appeared first on SportzWiki Hindi.