कैरेबियन प्रीमियर लीग के 19वें मुकाबले में सोहेल तनवीर के शानदार प्रदर्शन के दमपर गुआना अमेजॉन वारिअर्स ने 4 विकेट से जीत दर्ज की. सैंट किट्स एंडर नेविस पैट्रिएट्स टीम ने गुआना को जीत के लिए 169 रनों का लक्ष्य दिया था. जिसे गुआना ने 6 विकेट खोकर 1 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया.
पैट्रिएट्स टीम अच्छी शुरुआत के बाद नहीं बना सकी बड़ा स्कोर
पैट्रिएट्स ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 168 रन बनाए. टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पैट्रिएट्स टीम की शुरुआत अच्छी रही थी. विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल और इविन लुईस ने पहले विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी की. 7.4 ओवर में क्रिस गेल 40 रन बनाकर आउट हुए. गेल की यह पारी 27 गेंदों पर आयी. जिसमें उन्होंने 3 छक्के और 3 चौके जड़े. हालांकि इसके तुरंत बाद ही अगले ओवर की चौथी गेंद पर लुईस भी 28 रन बनाकर आउट हो गए.

तीसरे नंबर पर आए ब्रेंडन किंग 3 रन ही बना सके. विकेटकीपर बल्लेबाज डेवन थॉमस ने 13 रन बनाए. टॉम कूपर 9 रन बना सके. जबकि एंटन ने 35 रनों की पारी खेल कर टीम के स्कोर को एक लड़ने योग्य स्कोर तक पहुंचाया. वहीं महमुदुल्लाह ने चार रन बनाए. जबकि बेन कटिंग और कार्लोस ब्रेथवेट क्रमश: 19, 5 रन बनाकर नाबाद रहे. गुआना की ओर से गेंदबाज इमरान ताहिर ने खतरनाक गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 22 रन देकर चार विकेट लिए.
सोहेल तनवीर की विस्फोटक पारी ने गुआना को दिलाई जीत
जीत के लिए 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुआना अमेजॉन वारिअर्स ने अपना पहला विकेट वाल्टन के रूप में 35 रनों के स्कोर पर 4.5 ओवर में गंवाया. वाल्टन 8 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद ल्यूक रोंची भी अगले ओवर में 28 रन बनाकर चलते बने. शिमरोन हेटमेयर और जेसन मोहम्मद के बीच के छोटी साझेदारी हुई.

शिमरोन 15 रन पर ब्रेथवेट का शिकार बने. जबकि जेसन, कटिंग की गेंद पर 36 रन बनाकर आउट हुए. कैमरन ने 12 रन बनाए. इसके बाद आए सोहेल तनवीर ने शानदार बल्लेबाजी की. तनवीर ने नाबाद 37 रनों की तेज तर्रार पारी खेल कर टीम को एक गेंद शेष रहते जीत दिलाई. उन्होंने 20 रनों की अपनी इस पारी में 2 चौके और 2 छक्के जड़े. तनवीर के साथ क्रिस ग्रीन 3 रन बनाकर नाबाद रहे.
The post CPL-2018 : गेल तूफान पर भारी पड़ी सोहेल तनवीर की विस्फोटक पारी जीती, गुआना अमेजॉन appeared first on SportzWiki Hindi.