जिस तरह भारत में आईपीएल खेला जाता है. उसी तरह वेस्टइंडीज का भी कैरेबियन प्रीमियर लीग शुरू हो गया है. सीपीएल का पहला मैच मौजूदा चैंपियन त्रिनिबागो नाईट राइडर्स और सेंट लूसिया स्टार्स के बीच खेला गया. इस मैच के पहले ही दिन ऐसी घटना घटी है. जिसे देख हर क्रिकेट प्रेमी हंसी से लोटपोट हो रहा है.
कैच छुटने के बावजूद गेंदबाज व फील्डरो ने मनाया जश्न

दरअसल, इस मैच में सेंट लूसिया स्टार्स टीम की पारी का पहला ओवर युवा तेज गेंदबाज अली खान लेकर आ रहे थे. अली खान ने अपने इस ओवर की छठी गेंद पर सेंट लूसिया के स्टार बल्लेबाज आंद्रे फ्लेचर का बाहरी किनारा निकाल दिया था.
जब गेंद विकेट के पीछे गई, तो दिनेश रामदीन ने एक बड़ा ही आसान कैच छोड़ दिया. दरअसल, जब वह यह कैच ले रहे थे, तो वह पीछे मुड़ गये थे. जिससे गेंदबाजो व फील्डरो को पता नहीं चला, कि यह कैच हो गया है या छुट गया है.
गेंदबाज अली खान, टीम के कप्तान ड्वेन ब्रावो और टीम के बाकि खिलाड़ी तो जश्न भी मनाने लगे थे, लेकिन जब उन्हें पता चला, कि यह कैच रामदीन ने छोड़ दिया है, तो वह सभी हंसी के पात्र बन गये.
गेंदबाज अली खान तो अपनी टी-शर्ट में बना नाईट राइडर्स का शाइन दर्शकों को दिखाने लगे थे, लेकिन उनकी यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाई.
यहाँ देखे वीडियो
One of the great mistaken celebrations in the CPL today #CPL18 pic.twitter.com/8EG8Fkufh2
— Ricky Mangidis (@rickm18) August 9, 2018
आप इस वीडियो में देख सकते है, कि कैसे त्रिनिबागो नाईट राइडर्स के खिलाड़ी मैदान पर हंसी के पात्र बन गये थे. वैसे आपकों मैच की जानकारी देते हुए बता दें, कि पहले बल्लेबाजी करने उतरी त्रिनिबागो नाईट राइडर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाये. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट लूसिया स्टार्स की टीम 19.3 ओवर में मात्र 95 रन पर ही आल आउट हो गई थी.
The post CPL : मैच के दौरान घटा कुछ ऐसा, कि शाहरुख़ खान की नाईट राइडर्स टीम बन गई हंसी की पात्र appeared first on SportzWiki Hindi.