वेस्टइंडीज अनुभवी बल्लेबाज क्रिस गेल ने कहा कि वह अब इंग्लैंड में खेला जाने वाला 2019 विश्व कप खेलने पर केंद्रित है.इस बात को बिलकुल नकारा नहीं जा सकता कि क्रिस गेल खेल के इतिहास में सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में एक है. वह टी-20 फार्मेट के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी है, गेल ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सामने वाली टीम में कई बार डर पैदा किया है.
कुछ समय से, वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड गेल का तालमेल कुछ अच्छा नहीं था, काफी चर्चा के बाद उन्होंने हाल ही में ओडीआई टीम में वापसी की.
गेल इसी साल सितम्बर के महीने में 39 साल के हो जायेंगे अब इस बात बात पर विचार करना होगा कि गेल का ओडीआई में वैसी ही फार्म अब भी है, जिस अंदाज के लिए वह जाने जाते है.
गेल ने तोड़ा अफरीदी का रिकॉर्ड

गेल ने अभी हल ही में पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज शाहिद अफरीदी रिकॉर्ड तोड़ा है. उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे एक दिवसीय मैच में 73 रन बनाए. जिसके के दौरान सभी प्रारूपों में 476 छक्के के रिकॉर्ड को बराबर कर दिया.
पिछले साल बांग्लादेश प्रीमियर लीग मैच के दौरान उन्होंने एक पारी में 18 छक्के लगाए थे. इनका यह टी -20 रिकॉर्ड भी है. गेल ने कहा कि मैंने अपनी बल्लेबाजी को सिमित ओवरों के मैच में बदल दिया.
क्रिकेट के तीनों फ़ॉर्मेट में हुए है बदलाव

गेल ने अपने अंतरराष्ट्रीय कैरियर में कुछ ऐसे रिकॉर्ड बनाए है, जिनको तोड़ना काफी मुश्किल होगा. गेल ने कहा कि “वर्तमान समय में सब कुछ बदल सा गया है, टेस्ट क्रिकेट बदल गया है. यह उन लोगों के लिए अधिक मनोरंजक है, जो मैच को ज्यादा समय तक देखते है.”
इस समय रहा था विश्व क्रिकेट में नाम

गेल ने अपनी टीम के बारे में भी चर्चा की कहा कि हाल के दिनों में वेस्टइंडीज टीम में उतर चढ़ाव बना हुआ है. 1970 और 80 के दशक में वेस्टइंडीज की टीम ने विश्व क्रिकेट पर विश्व क्रिकेट में अपना स्थान बनाए रखा था, लेकिन वर्तमान समय में टीम कि हालत काफी ख़राब है. वेस्टइंडीज टीम टी-20 में सातवें स्थान पर हैं, ओडीआई में नौवां और टेस्ट मैचों में आठवां स्थान पर है.
The post ENG vs IND: क्रिस गेल ने 2019 विश्वकप के विजेता का किया भविष्यवाणी, इस देश को बताया चैम्पियन appeared first on SportzWiki Hindi.