Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: रवि शास्त्री ने कहा अगर ये 2 खिलाड़ी शुरुआती मैच में होते हमारे पास तो इंग्लैंड को बुरी तरह से देते मात

भारत की पहले टेस्ट मैच में जीत के बाद टीम के कोच रवि शास्त्री ने अपने एक बयान दिया है. जिसमे उन्होंने टीम के कप्तान विराट कोहली ने कई रोचक बाते कही है.

तेज गेंदबाज कर रहे है अच्छा 

Pitch and circumstances will never make excuses: Shastri

कोच रवि शास्त्री ने कहा, “हमारे दो सबसे अच्छे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार वनडे मैचों के बाद शुरूआती दो टेस्ट में नहीं खेल पाये. यह हमारे लिए निराशाजनक जरुर था, इन इंग्लिश कंडीशन में वह दोनों एक साथ खेलते तो वह बहुत खतरनाक साबित हो सकते थे. 

वैसे इशांत, शमी और उमेश ने भी अपना काम बखूबी निभाया है. वह तीनों भी खूबसूरती से गेंदबाजी कर रहे हैं. मुझे नहीं पता कि वे क्या खा रहे हैं लेकिन वे निश्चित रूप से कुछ अलग खा रहे हैं. मैं इसकी उनसे शिकायत भी नहीं करूँगा. वह तीनों ही काफी तेज है.

विदेश में अच्छा प्रदर्शन करने वाली नंबर-1 टीम बन सकती है भारत 

रवि शास्त्री ने आगे अपने बयान में कहा, “यह टीम सिर्फ घर पर ही अच्छा प्रदर्शन नहीं करना चाहते है. हम विदेशी धरती पर भी मैच जीतना चाहते है. हम जानते हैं कि हम घर पर अपनी विपक्षी टीमों को आसानी से हरा देते है.

खासकर तब जब स्पिन ट्रैक होता है, लेकिन हमारा ध्यान फिलहाल घर से दूर जाकर जीतना हैं. मुझे लगता है कि हमारी टी दूनिया की सबसे अच्छी विदेशी धरती पर प्रदर्शन करने वाली टीम हो सकती है. 

कोहली करता है कड़ी मेहनत 

कोहली के बारे में शास्त्री ने कहा, “कोहली खेल के बारे में बहुत भावुक है. वह बल्लेबाजी से प्यार करता है, वह कठिन परिस्थितियों से प्यार करता है. उसके जितना कड़ी मेहनत करने वाले और उसे अपने दैनिक जीवन में लागु करने वाले बहुत कम होते है.  

मैंने तो ऐसा कोई भी दूसरे क्रिकेट खिलाड़ी को नहीं देखा है, मैं तेंदुलकर को भी इसमें रख सकता हूं. वह अब इस टेस्ट मैच में खेली अपनी इन दो पारियों को भूल जायेगा अगले टेस्ट में फिर से वैसे  गार्ड लेगा जैसे की उसने श्रृंखला में कोई रन नहीं बनाया हो.”

 

The post ENG vs IND: रवि शास्त्री ने कहा अगर ये 2 खिलाड़ी शुरुआती मैच में होते हमारे पास तो इंग्लैंड को बुरी तरह से देते मात appeared first on SportzWiki Hindi.