Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: विराट कोहली ने दिया दुसरे टेस्ट में 2 स्पिनर के साथ उतरने का संकेत, बाहर होगा टीम का स्टार खिलाड़ी

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार से खेले जाने वाले टेस्ट मैच से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. जिसमे उन्होंने दो स्पिनर खिलाने के संकेत दिया है.

विकेट को देखकर आप खिला सकते है दो स्पिनर 

विराट कोहली ने पिच को लेकर कहा, “हाँ, मैने विकेट देखा, यह विकेट काफी हार्ड और ड्राई लग रहा था. लंदन में काफी गर्मी पड़ रही है शायद तभी यह विकेट काफी हार्ड है. मुझे लगता है, कि यह विकेट एक अच्छा ऑलराउंड विकेट है. विकेट पर घास नहीं दिख रही है और यह ड्राई है, तो इसलिए शुरूआती दो दिन यह अच्छा खेलेगा. अगर बल्लेबाज टिककर खेलते है, तो वह इस पिच पर स्कोर कर सकते है और ओवर कास्ट कंडीशन होने के कारण तेज गेंदबाज हमेशा मैच में रहेंगे.

स्पिनरों को तो इस विकेट पर जरुर मदद मिल सकती है, विकेट को देखकर आप दो स्पिनर खिला सकते है, लेकिन हमें अपनी टीम का संतुलन भी देखना होगा, इसलिए टीम मैनेजेमेंट टॉस के कुछ देर पहले ही दो स्पिनरों के साथ खेलने या ना खेलने पर फैसला करेगा.” 

सभी खिलाड़ियों से टीम हित के लिए लेता हूं सलाह 

कोहली ने आगे अपने बयान में कहा, “एक कप्तान के तौर पर मेरे से टीम की प्लानिंग में जितना होता है उतना करता हूं. मेरा सभी खिलाड़ियों के साथ काफी अच्छा बोलचाल है. मैं अपने खिलाड़ियों से बात करता हूं और अपने खिलाड़ियों के विचारों को भी सुनता हूं. हमारे कई ऐसे खिलाड़ी है. जो काफी अच्छी सलाह मुझे देते है और हमारे गेंदबाज भी मेरे साथ फिल्ड प्लेसिंग में पूरी तरह से कॉर्डिनेट करते है.

मेरा काम कप्तान के तौर पर खिलाड़ियों को मोटिवेड करना है. एक टीम के तौर पर हम सभी की सोच सिर्फ भारत को जीताने की रहती है. हाँ, एक कप्तान के तौर पर में काफी सम्मानित महसूस करता हूं, लेकिन मेरे टीम के खिलाड़ी मेरी सभी तरह की चीजों में काफी सहयता करते है. यह शायद लोग नोटिस नहीं कर पाते होंगे. हालाँकि, कभी चीजें आपके पक्ष में जाती है और कभी नहीं जाती है, लेकिन जब चींजे आपके पक्ष में जाती है, तो एक टीम के रूप में काफी अच्छा लगता है. “

दूसरा स्पिनर खेलाने पर हार्दिक पंड्या होंगे बाहर

अगर भारतीय टीम 2 स्पिनर के साथ उतरती है, तो सबसे बड़ा सवाल ये होगा कि टीम से किस खिलाड़ी को बाहर का रास्ता दिखाया जाए. ऐसे में सिर्फ 1 ही खिलाड़ी है, जिसके जगह पर कुलदीप यादव और रविन्द्र जडेजा में से कोई एक टेस्ट टीम का हिस्सा होगा और वो खिलाड़ी है हार्डी पंड्या. हार्दिक पंड्या को पहले टेस्ट में काफी कम गेंदबाजी दी गयी थी. पहले पारी में तो उन्होंने कुछ ओवर डाले, लेकिन दुसरे पारी में उन्हें वो मौका भी नहीं मिला.

हार्दिक पंड्या ने पहले पारी में बल्ले से कुछ ख़ास नहीं किया था. हालाँकि दुसरे पारी में उनके बल्ले से रन जरुर निकले थे, लेकिन सिर्फ कुछ रन की वजह से उन्हें खिलाना सही नहीं होगा, क्योंकि बाकी के 3 तेज गेंदबाज अपनी भूमिका बखूबी निभा रहे है.

The post ENG vs IND: विराट कोहली ने दिया दुसरे टेस्ट में 2 स्पिनर के साथ उतरने का संकेत, बाहर होगा टीम का स्टार खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.