इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज पर इन दिनों हर किसी की नजरें लगी हुई हैं। इस पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का बर्मिंघम में खेला गया पहला मैच मेजबान इंग्लैंड ने 31 रनों से जीता और उसी बुलंद हौंसले के साथ लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भी उसी दमखम के साथ उतरी है।

लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की रही खराब शुरुआत
लॉर्ड्स टेस्ट मैच का पहला दिन तो इन्द्र देवता के कहर से धुल गया लेकिन दूसरे दिन का खेल टॉस के साथ शुरू हुआ। इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर पिच का फायदा उठाने के लिए पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर लिया। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने अपने कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए भारतीय टीम को शुरुआत से ही झकझोर दिया।

पहले 7 ओवर में ही दोनों सलामी बल्लेबाजों को निपटाया एंडरसन ने
भारतीय टीम टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी और आते ही पहले ही ओवर में जेम्स एंडरसन ने भारत के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय को चलता किया। विजय के बाद केएल राहुल भी कुछ ही देर में जिमी एंडरसन का शिकार बने और भारतीय टीम के सातवें ओवर तक ही दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट खोने पड़े।

सातवें ओवर में बारिश के बाद कोहली-पुजारा को लौटना पड़ा वापस
सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद कप्तान विराट कोहली क्रीज पर आए। लेकिन तभी एक बार फिर से बारिश शुरू हो गई। विराट कोहली के आए अभी दो ही गेंद हुई थी कि इन्द्र देवता बरस पड़े। बारिश होने के बाद विराट कोहली और दूसरे छोर पर मौजूद चेतेश्वर पुजारा को पैवेलियन जाना पड़ा।

लॉर्ड्स के लॉंग रूम तक कोहली ने किया अपना बल्ला ऊंचा
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली जब पैवेलियन की तरफ जा रहे थे तो उन्होंने जैसे ही लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान के लॉंग रूप में प्रवेश किया तो विराट कोहली ने वहां पर बैठे फैंस के सामने अपना बल्ला ऊंचा किया। वहां मौजूद सैकड़ों फैंस ने खड़े होकर विराट कोहली के इस अभिवादन के लिए तालिया बजायी जो कोहली के ड्रेसिंग रूम मे जाने तक चला।
देखिए ये वीडियो
WATCH – Kohli raises his bat to the long room
#ENGvIND https://t.co/tXMXN51qRS— Akhil Gupta
(@Guptastats92) August 10, 2018
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post ENG VS IND 2ND TEST- विराट कोहली ने बारिश होने के बाद पैवेलियन लौटते समय किया कुछ ऐसा कि इंग्लिश फैंस खड़े होकर बजाने लगे तालियां appeared first on SportzWiki Hindi.
(@Guptastats92)