Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND, 2ND TEST: जेम्स एंडरसन की विजय को आउट करने वाली गेंद की तारीफ करते हुए भज्जी ने सचिन से किया ये सवाल, सचिन ने दिया बेहतरीन जवाब

इंग्लैंड और भारत के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में पहला दिन बारिश से प्रभावित होने के बाद दूसरे दिन शुरू हुआ। दूसरे दिन का खेल भी बारिश से ज्यादातर खराब ही रहा लेकिन इस बीच इंग्लैंड ने जबरदस्त गेंदबाजी का प्रदर्शन कर भारतीय टीम को महज 107 रनों पर ही ऑल आउट कर दिया।

जेम्स एंडरसन ने की जबरदस्त गेंदबाजी

दूसरे दिन जब खेल शुरू हुआ तो टॉस इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने जीता। जो रूट ने टॉस जीतने के साथ ही हैरानी भरा फैसला लेते हुए पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। अपने कप्तान के इस निर्णा को जिमी एंडरसन एंड कंपनी ने सही साबित करते हुए दूसरे दिन के खेल में केवल 35.2 ओवर में ही ऑल आउट कर दिया। जेम्स एंडरसन ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए केवल 20 रन देकर पांच बल्लेबाजों को आउट किया।

मुरली विजय को आउट करने वाली गेंद रही सबसे शानदार

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने वैसे तो पूरी पारी में खतरनाक गेंदबाजी की। एंडरसन की स्विंग गेंदबाजी देखते ही बनती थी लेकिन इन सबके बीच जेम्स एंडरसन की सबसे शानदार गेंद भारत के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय के विकेट वाली साबित हुई। पारी के पहले ही ओवर में जेम्स एंडरसन ने पांचवी गेंद पर एक बहुत ही खूबसूरत गेंद पर मुरली विजय को बोल्ड किया।

भज्जी ने सचिन से पूछा- उस गेंद को आप कैसे खेलते पाजी?

एंडरसन की इस गेंद की हर तरफ तारीफ हो रही है। इसी बीच भारतीय टीम के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भी मुरली विजय को आउट करने वाली गेंद को लेकर इस इंग्लिश गेंदबाज की जमकर तारीफ की है। वैसे पहले इस गेंद का वीडियो शेयर कर हरभजन सिंह ने सचिन तेंदुलकर को टैग करते हुए पूछा कि  “पाजी आप इस गेंद को कैसे खेलते? प्लीज इस खूबसूरत गेंद को एक्सप्लेन करेंगे।”

सचिन ने जिमी की गेंद को बताया भज्जी की दूसरा जैसी मुश्किल गेंद 

भज्जी ने जब क्रिकेट के भगवान को इस खूबसूरत गेंद के बारे में पूछा तो सचिन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि “जिमी एंडरसन की एक शानदार डिविवरी थी लेकिन आपकी दूसरा गेंद को लेकर  कई लोगों ने आपसे भी इस तरह का सवाल पूछा होगा।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post ENG vs IND, 2ND TEST: जेम्स एंडरसन की विजय को आउट करने वाली गेंद की तारीफ करते हुए भज्जी ने सचिन से किया ये सवाल, सचिन ने दिया बेहतरीन जवाब appeared first on SportzWiki Hindi.