इंग्लैंड और भारत के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने मेजबान इंग्लैंड को पूरी तरह से जकड़ लिया है। तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन ही भारत ने मैच को ड्राइविंग सीट पर ला दिया है। और सीरीज में 0-2 से पिछड़ने के बाद वापसी करने की पूरी तैयारी कर ली है।

भारत ने तीसरे टेस्ट मैच में की जीत की तैयारी
भारत ने तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी में कप्तान विराट कोहली के बेहतरीन शतक और चेतेश्वर पुजारा, हार्दिक पंड्या की उपयोगी पारियों की बदौलत 7 विकेट पर 352 रनों पर पारी घोषित कर दी और इंग्लैंड को जीत के लिए 521 रनों का नामुमकिन सा लक्ष्य दिया है और दिन के खेल की समाप्ति तक इंग्लैंड ने बिना किसी नुकसान के 23 रन बना लिए हैं।

वीरू के अनुसार कप्तान विराट कोहली ने टीम में जगाया आत्मविश्वास
भारतीय टीम ने मैच में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। भारतीय टीम के इस जबरदस्त प्रदर्शन को लेकर भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने इंडिया टीवी से बात करते हुए कहा कि “विराट कोहली से सभी भारतीय खिलाड़ियों ने सीखा। जिस तरह से विराट कोहली ने पहले दो टेस्टमैच के साथ ही इस मैच में बल्लेबाजी की। ये हर एक कप्तान का फर्ज बनता है कि वो रन बनाए और अपने अनुभव को टीम के साथ शेयर करें और अपने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाए इसी तरह का काम विराट कोहली ने किया।”

पहली पारी में विराट-रहाणे की साझेदारी ने बदला मैच का रूख
“विराट कोहली ने इस पारी में पुजारा और पहली पारी में अजिंक्य रहाणे के साथ साझेदारी की। मुझे लगता है कि पहली पारी में रहाणे के साथ हुई साझेदारी कमाल की थी। क्योंकि अगर वो साझेदारी जल्दी टूट जाती तो भारतीय टीम 300 का आंकड़ा भी नहीं छू पाता। साथ ही जिस तरह से दूसरी पारी में पुजारा के साथ कोहली ने साझेदारी की है भारत इस मैच में पकड़ बना चुका है और मौसम ने साथ दिया तो ये मैच भारत ही जीतेगा। कई बार ऐसा होता है कि आप इतना अच्छा खेलो लेकिन एक दिन बारिश आती है तो शायद मुश्किल आ जाती है। फिर आपके पास एक ही दिन बचेगा और उस दिन शायद इंग्लैंड की टीम मैच बचा ले।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post ENG VS IND 3RD TEST- वीरेन्द्र सहवाग ने भारतीय टीम की मजबूत वापसी के लिए शास्त्री, हार्दिक नहीं बल्कि इन्हें दिया श्रेय appeared first on SportzWiki Hindi.