दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली 2014 इंग्लैंड दौरे पर पूरी तरह फ्लॉप रहे थे। उनके अलावा ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी उस दौरे पर कुछ खास नहीं कर पाए थे। यही वजह से है इस बार सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय कप्तान इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलने का प्लान बना रहे थे लेकिन चोट की वजह से वह वहां नहीं जा पाए।
कोहली को काउंटी मैच की जरूरत नहीं

भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर को लगता है कोहली जैसे प्रतिभावान खिलाड़ी को इंग्लैंड में रन बनाने के लिए काउंटी खेलने की जरूरत नहीं है। टाइम्स ऑफ़ इंडिया के अपने ब्लॉग में महान सुनील गावस्कर ने लिखा
“कोहली एक असाधारण प्रतिभा है और वह आधीरात को उठकर भी रन बना सकते हैं। उससे ज्यादा अन्य लोग हैं जिनके पास कम प्रतिभा है, उन्हें लाल गेंद के खिलाफ खेलने में अधिक समय बिताने की ज़रूरत है, वो हिलती लाल गेंद के खिलाफ ज्यादा संघर्ष करते नजर आते हैं।
रविचंद्रन अश्विन की भी की तारीफ

एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में अश्विन ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने इंग्लैंड की परिस्थिति में भी गेंद टर्न कराकर इंग्लिश बल्लेबाजों को खासा परेशान किया। उनके बारे में गावस्कर लिखते हैं
“अश्विन ने गेंद को स्पिन और दोनों तरफ टर्न कराया और कोई भी नहीं कह सकता कि पिच में उनके लिए कोई मदद थी। ये उनका कौशल ही कि उन्होंने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को बांध कर रख दिया।”
दोनों का रहा है शानदार प्रदर्शन
एजबेस्टन में हो रहे पहले टेस्ट मैच से पहले चारों तरफ कोहली और अश्विन के प्रदर्शन को लेकर ही बात हो रही थी। कुछ लोगों का मानना था कि अश्विन की जगह सीमित ओवरों के खेल में शानदार प्रदर्शन करने वाले कुलदीप यादव को मौका मिलना चाहिए।

इस मैच में दोनों ने अपने प्रदर्शन से सभी का मुंह बंद कर दिया। कोहली ने जहाँ पहली पारी में शानदार शतकीय पारी खेली वहीं दूसरी पारी में भी टीम को जीत दिलाने की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं पर है। इसके साथ अश्विन ने इस मैच में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 7 विकेट हासिल किये।
The post ENG vs IND: विराट कोहली से ज्यादा दूसरे खिलाड़ियों को काउंटी खेलने की जरूरत: सुनील गावस्कर appeared first on SportzWiki Hindi.