भारत और इंग्लैंड के बीच आज तीसरे टेस्ट मैच का तीसरा दिन का खेल खेला गया. इसी के साथ एक बार फिर से कप्तान कोहली टीम के लिए संकटमोचक की भूमिका में नज़र आए. उन्होंने इस मैच में अपने करियर का 23वां शतक लगाया.
पहली पारी की कसर की पूरी
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली तीसरे टेस्ट की पहली पारी में 97 रन बनाकर आउट हो गए थे, लेकिन दूसरी पारी में विराट ने अपनी भड़ास खास अंदाज में निकाल दी। विराट ने दूसरी पारी में अपने टेस्ट करियर का 23वां शतक जड़कर ही दम लिया।
इस धुरंधर कप्तान ने 103 रनों की लाजवाब पारी खेली जो कि सीरीज में उनका दूसरा शतक साबित हुआ। इससे पहले विराट ने पहले टेस्ट में भी शतक जड़ा था। उनकी इस पारी की वजह से भारत ने 352 रन पर अपनी दूसरी पारी घोषित की. उनके अलावा चेतेश्वर पुजारा (72 रन) व हार्दिक पंड्या (नाबाद 52 रन) ने भी टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया. इस पारी में इंग्लैंड के लिए आदिल रशीद ने तीन विकेट लिए.
पहली पारी के आधार पर उसे मिली 168 रन की बढ़त के बाद मैच में जीत के लिए इंग्लैंड के सामने 521 रन का हिमालय जैसा लक्ष्य है.जवाब में तीसरे दिन का खेल खत्म होने के समय इंग्लैंड ने 23 रन बना लिए थे. इंग्लैंड के लिए इस समय क्रीज़ पर जेंनिंग्स 13 और कुक 9 रन बना के टिके हुए हैं.
शतक के बाद फिर से अनुष्का को दिया श्रेय

इंग्लैंड के खिलाफ एक बार फिर से टीम के कप्तान विराट कोहली अपने ही अंदाज़ में नज़र आए. इस दौरान उन्होंने शतक लगाने के आबाद दर्शकों का अभिवादन किया और फिर से उन्होंने बैट उठा कर अनुष्का को फ्लाइंग किस की. कोहली के इस अंदाज़ को देख कर मैदान में मौजूद दर्शक भी हैरान रह गए.
विडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
#ViratKohli blows a kiss
to #AnushkaSharma
#ENGvIND #TrentBridgeTest pic.twitter.com/R1AAVEc1oh
— Deepak Raj Verma (@iconicdeepak) August 20, 2018
The post ENG vs IND: विराट ने शतक बनाने के बाद किया कुछ ऐसा, अनुष्का शर्मा को भी आ गई शर्म, देखे वीडियो appeared first on SportzWiki Hindi.
to 