Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: अजिंक्य रहाणे को है इस गेंदबाज से उम्मीद, कहा यही जिताएंगे लॉर्ड्स टेस्ट

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जा रहा है. इस मुकाबले में टॉस हार पहले बल्लेबाजी करते हुए खेल के दूसरे दिन भारतीय टीम की पहली पारी 107 रन पर सिमट गई. बारिश से प्रभावित इस मैच में इंग्लिश तेज गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे. खासकर इंग्लैंड के स्टार गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने भारतीय बल्लेबाजों की जमकर खबर ली.
England bowlers ahead of England pile on 107 runs
भारतीय की शुरुआत इस मैच में भी ठीक नहीं रही. पहली पारी में भारतीय बल्लेबाज इंग्लिश गेंदबाजों के सामने घुटने टेकते नजर आये. इंग्लैंड की ओर से जेम्स एंडरसन ने पांच और क्रिस वोक्स ने दो विकेट लिए. वहीं स्टुअर्ट ब्रॉड और सैम करन ने एक-एक विकेट लिया. भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने सबसे ज्यादा 29 रन बनाए. कप्तान विराट कोहली ने 23 रनों का योगदान दिया.

पहली पारी के बाद टीम इंडिया के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे प्रेस कांफ्रेस के दौरान भारतीय फैन्स को उम्मीद की किरण जगाते नजर आये. उन्होंने कहा कि

“निश्चित रूप से इंग्लिश गेंदबाजों ने कंडीशन का फायदा उठाया. उन्होंने सही लाइन लेंथ पर गेंदबाजी की जिसका नतीजा देखने को मिल रहा है. खासकर अनुभवी जेम्स एंडरसन ने जिस तरह से गेंदबाजी की उसकी प्रशंसा होनी चाहिए.”


उन्होंने आगे कहा कि

“अब हमारी गेंदबाजी की बारी है. हमारे अन्दर भी काबिलियत है. हमारे गेंदाबाज भी पूरी कोशिश करेंगे इंग्लिश बल्लेबाजों को जल्द से जल्द समेटने को. हम इस मैच में वापसी जरूर करेंगे. क्रिकेट फनी गेम है, इसमें पासा पलटता रहता है. हमारे गेंदबाज इस मैसम का फायदा जरूर उठाएंगे.”

उन्होंने आगे कहा कि इस मैच में दूसरे स्पिनर की भूमिका निभा रहे कुलदीप अगर पांच विकेट लेते हैं तो हम मैच में जल्द वापसी कर सकते हैं. हम आज अपना शत प्रतिशत देने की कोशिश करेंगे.

The post ENG vs IND: अजिंक्य रहाणे को है इस गेंदबाज से उम्मीद, कहा यही जिताएंगे लॉर्ड्स टेस्ट appeared first on SportzWiki Hindi.