Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: अगर इन तीन खिलाड़ियों की हो जाये टीम इंडिया में वापसी, तो भारत का टेस्ट सीरीज जीतना तय

भारतीय टीम इनदिनों इंग्लैंड के साथ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. भारतीय टीम फिलहाल पांच मैचों की इस टेस्ट सीरीज में 2-0 से पीछे है.

भारत के सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन इस सीरीज में बहुत खराब रहा है और आज इसी के चलते हम आपकों उन तीन खिलाड़ियों का नाम बताएंगे, जिन्हें भारतीय टीम में मौका मिल जाये, तो वह टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर सकते है और भारत को इंग्लैंड में जीत दिला सकते है.

रोहित शर्मा 

रोहित शर्मा की काबिलियत किसी से छिपी नहीं है. रोहित भारतीय टीम के लिए वनडे क्रिकेट में तीन दोहरें शतक लगा चुके है. वही उनका टेस्ट में भी 39.97 का शानदार औसत है.

रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी-20 दोनों में ही शतक लगाया था. रोहित की इस शानदार फॉर्म को देखते हुए अगर उन्हें टेस्ट क्रिकेट में भी मौका दिया जाए, तो वह इंग्लैंड की धरती पर अच्छा कर सकते है और भारतीय टीम को अपने शानदार प्रदर्शन के चलते मैच भी जीता सकते है.

पृथ्वी शॉ

इंग्लैंड दौरे पर गये भारतीय टीम के तीनों ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल, शिखर धवन और मुरली विजय का अबतक टेस्ट सीरीज में प्रदर्शन बहुत ज्यादा खराब है.

ऐसे में 19 साल के पृथ्वी शॉ को टीम में जगह देने की बात कही जा रही है. पृथ्वी शॉ भी शानदार फॉर्म में है. उन्होंने हाल में ही साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ एक शानदार शतक लगाया था.

वही वेस्टइंडीज ए की टीम के खिलाफ भी उन्होंने 188 रन की लाजवाब पारी खेली थी. वह 14 मैचों के अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर में 7 शतक व 5 अर्धशतक लगा चुके है. अगर उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मौका दिया जाता है, तो भारतीय टीम को जीत मिल सकती है.

मयंक अग्रवाल 

मयंक अग्रवाल को भी अगर भारतीय टेस्ट टीम में मौका मिलता है, तो टीम को टेस्ट सीरीज में अच्छे नतीजे देखने को मिल सकते है, क्योंकि मयंक अग्रवाल एक स्पेशलिस्ट ओपनर बल्लेबाज है.

वह शानदार फॉर्म में भी है. उन्होंने हाल में ही इंडिया ए के लिए साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था. मयंक का प्रथम श्रेणी क्रिकेट में करीब 50 का औसत है.

मयंक अग्रवाल 2017-18 रणजी सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बने थे. भारतीय टीम में उनको जगह देना एक बहुत अच्छा फैसला साबित होगा.

The post ENG vs IND: अगर इन तीन खिलाड़ियों की हो जाये टीम इंडिया में वापसी, तो भारत का टेस्ट सीरीज जीतना तय appeared first on SportzWiki Hindi.