भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होने जा रहा है। इंग्लैंड में खेले जाने वाली इस टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम से सबसे ज्यादा नजरें कप्तान विराट कोहली पर है। भारतीय टीम के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी विराट कोहली पिछले दौरे पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके थे लेकिन इस बार उनसे हर किसी को उम्मीदें हैं।

विराट कोहली को सचिन तेंदुलकर की इंग्लैंड दौरे पर सलाह
भारत के हर कोई दिग्गज विराट कोहली को इंग्लैंड दौरे पर कामयाबी का भरोसा कर रहा है तो इसी तरह से मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी इस खास बल्लेबाज का हौंसला बढ़ाया है। सचिन ने कहा कि “कोहली के बारे में सबसे अच्छी बात ये है कि वो सुधार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

कोहली अपने काम को लेकर रहते हैं प्रतिबद्ध
सचिन तेंदुलकर ने कहा कि
“मैं हमेशा उनकी आंख में भूख और आग देख सकता हूं। उनके बारे में अच्छी बात ये है कि जैसे ही उनको लगता है कि किसी विभाग में काम करने की जरूरत है वो तुरंत ही नेट पर जाकर उन चीजों पर काम करते हैं। एक खिलाड़ी तभी आगे बढ़ सकता है जब वो स्वीकार करे और इसके लिए स्वीकार करना पड़ता है कि ये वो विभाग है जहां मैंने अच्छा नहीं किया है और मुझे इन चीजों में बदलाव करने की जरूरत है।”

सचिन ने आगे कहा कि “वो मैच से पहले तैयारी के अपने तरीके पर बरकरार रहें और फॉर्म में आ रहे उतार-चढ़ाव को लेकर परेशान नहीं हों।”

रवि शास्त्री ने भी विराट कोहली पर जताया भरोसा
तो वहीं भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने विराट कोहली को लेकर कहा कि “कोहली के जज्बे और कड़ी मेहनत का असर पूरी टीम पर है। उनके काम के प्रति अत्यधिक मेहनत करने की कोई बराबरी नहीं है। ड्रेसिंग रूम में वो जो जज्बा लेकर आते हैं, प्रतिस्पर्धा के रूप में मैच खेलना चाहते हैं। वो प्रतिस्पर्था पेश करना चाहते हैं और ये बीमारी की तरह है। लोग उनकी राह पर चलना चाहते हैं युवा उनकी तरह बनना चाहते हैं।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post ENG vs IND: इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज के लिए विराट कोहली को सचिन तेंदुलकर ने दी बल्लेबाजी टिप्स appeared first on SportzWiki Hindi.