Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG VS IND- नॉटिंघम टेस्ट जीतने के बाद भारत के खिलाड़ियों के कायल हुए गौतम गंभीर, कह दी ये बड़ी बात

इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत की टीम को पहले टेस्ट मैच में मिली हार के बाद जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए तीसरे टेस्ट मैच में शानदार जीत हासिल की। भारत ने इंग्लैंड को नॉटिंघम टेस्ट मैच में कोई मौका नहीं दिया और पूरी तरह से डोमिनेट करते हुए 203 रनों से मैच अपने नाम किया।

भारत की शानदार जीत के बाद गौतम गंभीर ने की जमकर तारीफ

भारतीय टीम की इस जबरदस्त जीत के बाद हर कोई इस टीम की तारीफ कर रहा है। सीरीज में जोरदार वापसी को लेकर भारत के खिलाड़ियों की जमकर तारीफ हो रही है। इसी लिस्ट में अब पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का नाम शामिल हो गया है। गौतम गंभीर ने भारत के खिलाड़ियों के कायल हो गए हैं।

ये जीत दिखाती है भारतीय टीम के चरित्र को 

गौतम गंभीर ने कहा कि “तीसरे टेस्ट मैच में विशेष रूप से 0-2 से नीचे होने के बाद भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। ये पूरी टीम के चरित्र को दिखाया है। मुझे लगता है कि ये एक टीम प्रदर्शन है। बल्लेबाजों ने बोर्ड पर रन बनाए और गेंदबाजों ने इसे पूरा किया। खासतौर पर हार्दिक पंड्या की पहली पारी में गेंदबाजी और विराट कोहली की दोनों ही पारियों में शानदार बल्लेबाजी महत्वपूर्ण रही।”

भारतीय टीम के सभी विभागों ने दिया एक-दूसरे का साथ

“मुझे लगता है कि ये एक कम्पलीट परफॉरमेंस था। बल्लेबाजों, गेंदबाजों और फील्डरों ने बहुत अच्छे से एक-दूसरे का साथ दिया।  भारत ने अगले टेस्ट मैच के लिए काफी सारी सकारात्मक बाते ली हैं। मुझे लगता है इंग्लैंड पूरी तरह से बैरंग दिखा। ये दिखाता है कि आपके पास लॉर्ड्स की करारी हार के बाद भी बहुत कुछ है। ये भी दिखता है कि आपके पास कितनी मुश्किलें हैं।”

भारतीय टीम के पास है शानदार पेस अटैक

गौतम गंभीर ने आगे कहा कि “तो अब तो मुझे यकिन हो गया है कि भारतीय टीम इस जीत से अगले मैच के लिए काफी सारी सकारात्म बाते लेकर जाएगी। मुझे लगता है कि अभी तो टेस्ट सीरीज पूरी तरह से जीवित है। भारत को अपनी गेंदबाजी आक्रमण पर बहुत गर्व होगा। खासतौर पर जसप्रीत बुमराह के प्लेइंग इलेवन में आने के बाद । हमारे पास तीन क्वालिटी पेसर्स हैं और फिर हार्दिक पंड्या के रूप में ऑलराउंडर है। भारतीय टीम अगले टेस्ट मैच में खुशहाली से उतरेगी।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post ENG VS IND- नॉटिंघम टेस्ट जीतने के बाद भारत के खिलाड़ियों के कायल हुए गौतम गंभीर, कह दी ये बड़ी बात appeared first on SportzWiki Hindi.