Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: ‘मैन ऑफ़ द मैच’ लेते हुए सैम कुरेन ने इस वजह से विराट कोहली को दिया अपने प्रदर्शन का श्रेय

इंग्लैंड के युवा गेंदबाजी ऑलराउंडर सैम कुरेन ने अपने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर इंग्लैंड की टीम को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट में भारत के खिलाफ 31 रन से जीत दिला दी है.

सैम कुरेन का यह दूसरा ही मैच था और जिस तरह उन्होंने इस मैच में प्रदर्शन किया है. उससे उन्होंने यह साबित कर दिया है, कि इंग्लैंड को एक और बेहतरीन ऑलराउंडर मिल गया है.

पहली पारी में बनाये 24 रन और लिए 4 विकेट 

इंग्लैंड के युवा ऑलराउंडर सैम कुरेन ने पहली पारी में जहां बल्ले के साथ एक अच्छी 24 रनों की पारी खेली. वही उन्होंने भारत की पहली पारी के 4 विकेट भी हासिल किये और इंग्लैंड को 13 रन की बढ़त दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी.

दूसरी पारी में लगाया अर्धशतक और लिया एक विकेट 

दूसरी पारी में भी सैम कुरेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा. जब इंग्लैंड की टीम 87 रन पर 7 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी, तो ऐसे वक्त में सैम कुरेन ने 65 गेंदों पर 63 रन की विस्फोटक पारी खेलकर अपनी टीम का स्कोर 180 रन तक पहुंचाया था. वही उन्होंने दूसरी पारी में भी 6 ओवर में 18 रन देकर अजिंक्य रहाणे का विकेट हासिल किया.

कुरेन को शानदार प्रदर्शन के लिए मिला मैन ऑफ़ द मैच 

सैम कुरेन को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ़ द मैच के खिताब से नवाजा गया. उन्होंने मैन ऑफ़ द मैच लेते हुए अपने बयान में कहा,

“मुझे इस समय ऐसा लग रहा है, कि जैसे मेरा सपना सच हो गया है. यह पल मेरे लिए बहुत खास है और एक सपने की तरह सब मुझे लग रहा है. 

कल रात कोई सो नहीं पाया था. जब जिमी ने कार्तिक का विकेट लिया, तो उससे हमें जीतने का बहुत आत्मविश्वास मिला. स्टोक्स ने भी आज हमारे लिए शानदार गेंदबाजी की है.”

विराट और संगकारा से सीखा कैसे की जाती है पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ बल्लेबाजी 

सैम कुरेन ने आगे अपने बयान में कहा,

“मैं इस मैच को किसी दूसरे मैच के तरह ही लेने की कोशिश कर रहा था, लेकिन हमारी बर्मी आर्मी मैच को लेकर थोड़ा चिंतित थी, यह मेरा दूसरा ही मैच था और मैंने इस मैच से बहुत कुछ सीखा है. ईमानदारी से कहू तो मैंने इस मैच में विराट कोहली से सिखा है, कि कैसे पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ बल्लेबाजी की जाती है.

मैंने होटल में दूसरे दिन कुमार संगकारा से बात की थी और उन्होंने भी मुझे पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ बल्लेबाजी करने की एक-दो बातें बताई थी और मैं भाग्यशाली था, कि इस मैच में मेरे काम आया.

टेस्ट क्रिकेट मैं हमेशा से खेलना चाहता था. इतने ज्यादा दर्शकों के सामने टेस्ट क्रिकेट खेल रहा हूं, यह मेरे लिए गर्व की बात है. मैं हर रोज जिमी, ब्रॉड, स्टोक्स जैसे लोगों से सीख रहा हूं.”

 

The post ENG vs IND: ‘मैन ऑफ़ द मैच’ लेते हुए सैम कुरेन ने इस वजह से विराट कोहली को दिया अपने प्रदर्शन का श्रेय appeared first on SportzWiki Hindi.