लॉर्ड्स में दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल जारी है. चौथे दिन बल्लेबाजी के लिए उतरी इंग्लैंड टीम ने 7 विकेट खोकर 396 रनों पर अपनी पारी घोषित की. इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आयी भारतीय टीम की शुरुआत एक बार फिर ख़राब रही. मुरली विजय बिना खाता खोले ही जेम्स एंडरसन की गेंद पर विकेटकीपर जोनी बैरास्टो को कैच थमा बैठे.
इसके बाद पुजारा और लोकेश राहुल के बीच अभी 13 रनों की साझेदारी हुई थी और राहुल एंडरसन की गेंद पर एलबीडब्लू आउट हो गए. इसके बाद कप्तान विराट कोहली को बल्लेबाजी के लिए आना था. मगर कोहली की जगह अजिंक्य रहाणे नंबर चार पर आए.
आईसीसी ने ट्वीट कर शेयर की विराट की ये तस्वीर
चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे जब बल्लेबाजी कर रहे थे. उस समय विराट कोहली ड्रेसिंग रूम से फील्ड की ओर झांक रहे थे. जब अजिंक्य रहाणे, स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर आउट हुए, तब भारत का स्कोर तीन विकेट पर 35 रन था. इसके बाद विराट कोहली मैदान पर बल्लेबाजी के लिए आए.

इस दौरान आईसीसी ने विराट कोहली की ड्रेसिंग रूम से बाहर की ओर झांकने वाली फोटो पोस्ट करते हुए ट्वीटर पर लिखा ”विराट कोहली 35 रन और 3 विकेट के स्कोर पर क्रीज़ पर आए. क्या वह अपनी पारी बचा सकते हैं?”
@imVkohli comes to the crease with India 35/3 – can he save their innings?#ENGvIND LIVE
https://t.co/e1I98c7CZY pic.twitter.com/Gh6l7HBAoB
— ICC (@ICC) August 12, 2018
मैच के पहले दिन का खेल बारिश के कारण नही हो सका था. दूसरे दिन भी बारिश की वजह से 35 ओवर का खेल ही हो सका था. इस दौरान पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम पहली पारी में 107 रनों पर ही ऑल आउट हो गयी. बारिश के बाद बदली परिस्थितियों का फायदा उठाते हुए जेम्स एंडरसन ने पांच विकेट चटकाए.
इसके बाद तीसरे दिन बल्लेबाजी के लिए उतरी इंग्लैंड की टीम शुरुआत में मुसीबत में नजर आयी, लेकिन वोक्स की नाबाद 137 रनों की पारी और जोनी बैरास्टो की 93 रनों की पारी ने इंग्लैंड को एक बड़ी बढ़त दिलायी.
The post ENG vs IND: भारत की खराब स्थिति देख आईसीसी ने भारतीय कप्तान कोहली की ये तस्वीर शेयर कर बनाया मजाक appeared first on SportzWiki Hindi.
