Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: विराट कोहली के शतक के बाद भारत का सबसे बड़ा दुश्मन भी हुआ फैन

इंग्लैंड और भारत के बीच एजबेस्टन बर्मिंघम में खेला जा रहा दूसरा टेस्ट मैच अभी लगभग बराबरी पर है। पहली पारी में इंग्लैंड की टीम ने 287 रन बनाये थे, जिसके जवाब में भारत ने 274 रन बना दिए। भारत की पहली पारी में कप्तान विराट कोहली ने शानदार शतकीय पारी खेली।

कोहली ने बनाये 149 रन 

पूरी भारतीय पारी के दौरान टीम के बल्लेबाज इंग्लैंड की गेंदबाजी के सामने जूझते रहे। इसके सैम करन और बेन स्टोक्स ने भारतीय बल्लेबाजी तहस-नहस कर दी लेकिन वो विराट कोहली का कुछ नहीं कर पाए। एक तरफ जहाँ दूसरे छोड़ पर बल्लेबाज रन बनाने को तरस रहे थे वहीं कोहली ने 149 रनों की शानदार पारी खेली दी।

विरोधियों ने भी की तारीफ

कप्तान कोहली का शतक पूरा पूरा होने के बाद इंग्लैंड टीम के कप्तान जो रूट मैदान पर ताली बजाते दिखे। उन्होंने अपनी इस खेल भावना से सभी का दिल जीत लिया।

वहीं दूसरी ओर हमेशा ट्विटर भारतीय टीम की खिंचाई करने वाले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉग ने भी कोहली की तारीफ की। वॉग सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उन्होंने भारतीय कप्तान के लिए लिखा

“यह एक अद्भुत पारी है विराट कोहली! हिलती गेंद के सामने एक इंसान लड़ता रह।”

वॉन शायद ही करते हैं भारतीयों की तारीफ़

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान वॉन हमेशा सोशल मीडिया पर भारतीय खिलाड़ी और फैंस के विरुद्ध बोलते रहे हैं। एक बार उन्होंने जोस बटलर को धोनी से अच्छा फिनिशर बता दिया था तो कुछ समय पहले ही ट्विटर पर एक पोल किया, जिसमें उन्होंने सचिन तेंदुलकर और विराट की तुलना की थी।

अभी हाल ही में खत्म हुई वनडे सीरीज के अंतिम मैच में भी उन्होंने पहले इंग्लैंड के जीत कुई भविष्यवाणी की। उनके बाद भारतीय फैंस ने उन्हें काफी ट्रोल किया, लेकिन इंग्लैंड की जीत के बाद ट्विट कर उन्होंने सभी भारतीय फैंस के मजे लिए।

The post ENG vs IND: विराट कोहली के शतक के बाद भारत का सबसे बड़ा दुश्मन भी हुआ फैन appeared first on SportzWiki Hindi.