Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: सुनील गावस्कर ने कहा टेस्ट सीरीज जीतने के लिए जल्द विराट के इस साथी को इंग्लैंड भेजे बीसीसीआई

मौजूदा समय में भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर है. जहाँ पर टीम इंडिया ने पांच टेस्ट मैच की सीरीज के पहले दो मुकाबले खेल लिए हैं. अभी टीम इंडिया तीसरे मैच में जीत की तैयारी कर रही है. भारतीय टीम को पहले और दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड से बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था.

भारतीय टीम ने पहले मैच में हौंसला दिखाते हुए मैच का आखिरी समय तक पीछा किया था. इस मैच में भारत की गेंदबाजी काफी ठीक रही थी, लेकिन कोई भी बल्लेबाज कामयाब नहीं हो सका. जबकि भारत के कप्तान विराट  कोहली ने इस मैच में दोनों पारी में 149 रन बनाए. वही दूसरी पारी में 51 रनों की शानदार पारी खेली.

भारत की दूसरे टेस्ट मैच की बात करें तो हालत बहुत ही ख़राब हो गई थी. भारतीय टीम ने इंग्लैंड के सामने घुटने टेक दिए थे. और महज 107 रन बनाकर आउट हो गई थी. इंग्लैंड की तरफ से इस मैच में सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए थे. वही पहली पारी में खेलते हुए इंग्लैंड की टीम ने 7 विकेट खोकर 396 रनों का लक्ष्य दिया था. जिसके बाद दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाज मैदान छोड़ कर आते जाते नजर आए.

भारतीय टीम ने यह मुकाबला पारी व 159 रनों से हारा. अब टीम इंडिया तीसरे मैच मे जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी. क्योंकी कप्तान विराट कोहली के लिए सीरीज बचाने का यह आखिरी मौका होगा.

भारत के प्रदर्शन पर पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने कहा

भारतीय टीम के इस हालिया प्रदर्शन को लेकर भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा है कि

भारतीय टीम को ओवल के मैदान के अलावा इस समय टीम में 2 स्पिनर खिलाने की कोई अवश्यकता मालूम नहीं पड़ती है. इसके साथ ही बल्लेबाजी और मजबूत करने के लिए मध्यक्रम में करुण नायर को मौका देना चाहिए. मै यह मानता हूँ कि करुण नायर को एक अतिरिक्त बल्लेबाज के रूप में  नंबर 6 पर टीम में मौका देना चाहिए. क्योंकि वर्तमान समय में कप्तान टीम में बल्लेबाजी के लिए 100 प्रतिशत फिट नहीं हैं.”

उन्होंने कहा कि अब तीसरे मुकाबले में दिनेश कार्तिक की जगह ऋषभ पंत को मौका देना चाहिए,  जिससे बल्लेबाजी क्रम में और गहराई आये.

सुनील गावस्कर ने कहा कि

“बीसीसीआई अध्यक्ष और चयनकर्ताओ को इंग्लैंड टूर पर जाना चाइए. सरदीप सिंह और देवांग गांधी मौजूद हैं. लेकिन बीसीसीआई को चयनकर्ताओं के अध्यक्ष को भेजना चाहिए. टीम प्रबंधन और मुख्य चयनकर्ता को एक साथ मिलकर मैच में प्लेइंग इलेवन चुनना चाहिए. इससे विराट के कंधो पर दबाव कम हो पड़ेगा. क्योंकि नॉटिंघम में अगले टेस्ट के लिए प्लेयिंग इलेवन को सही तरह से चुनना होगा, इस श्रृंखला को जीवित रखने के लिए महत्वपूर्ण होगा,  हमें हुए दो मैच को भुलाना होगा.”

इस समय टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है. कोहली भले ही अच्छा प्रदर्शन कर रहे है. लेकिन कप्तान के रूप में आपके ऊपर दबाव है. विराट को मैच में एक ही दबाव का सामना करना पड़ेगा.

The post ENG vs IND: सुनील गावस्कर ने कहा टेस्ट सीरीज जीतने के लिए जल्द विराट के इस साथी को इंग्लैंड भेजे बीसीसीआई appeared first on SportzWiki Hindi.