Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: पृथ्वी शॉ के टीम में शामिल होने के बाद अब चौथे टेस्ट से इस भारतीय खिलाड़ी का बाहर होना तय

भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा टेस्ट मैच साउथमटन के द रोस बॉल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है.

बता दें, कि अंतिम दो टेस्ट मैचों के लिए बुधवार को भारतीय टीम का ऐलान हो गया था. अंतिम दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम में युवा खिलाड़ी पृथ्वी शॉ को टीम में जगह दी गई है.

चौथे टेस्ट मैच में कर सकते है अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू 

भारतीय टीम के युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी पृथ्वी शॉ चौथे टेस्ट मैच में अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू कर सकते है. वह शानदार फॉर्म में है. उन्होंने इंडिया ए के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है. उनकी फॉर्म को देखते हुए टीम मैनेजमेंट उन्हें चौथे टेस्ट मैच में डेब्यू करने का मौका दे सकता है.

केएल राहुल की जगह मिल सकता है डेब्यू करने का मौका 

बता दें, कि भारतीय टीम के युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी पृथ्वी शॉ चौथे टेस्ट मैच में अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू केएल राहुल के स्थान पर कर सकते है.

केएल राहुल इंग्लैंड के खिलाफ चल रही इस टेस्ट सीरीज की 6 पारियों में 15.67 की औसत से मात्र 94 रन ही बना पाये है. केएल राहुल की इस खराब फॉर्म का फायदा युवा खिलाड़ी पृथ्वी शॉ को मिल सकता है. उन्हें टीम मैनेजमेंट चौथे टेस्ट मैच में शिखर धवन के साथ ओपनिंग करने का मौका दे सकता है.

पृथ्वी के प्रथम श्रेणी क्रिकेट आँकड़े भी शानदार 

बता दें, कि पृथ्वी शॉ के घरेलू क्रिकेट के आँकड़े काफी शानदार है. वह अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट के कुल 14 मैच खेले है. जिसमे उन्होंने 56.72 की औसत से 1418 रन बनाये हुए है. जिसमे उन्होंने 7 शतक व 5 अर्धशतक लगाये हुए है.

वही लिस्ट ए करियर में उन्होंने 19 मैच खेले हुए है. जिसमे उन्होंने 34.26 की औसत से 651 रन बनाये हुए है. वह अपने लिस्ट ए करियर में कुल 2 शतक व 3 अर्धशतक लगा चुके है.  पृथ्वी ने 9 टी-20 मैच खेले हुए है. जिसमे उन्होंने 27.22 की औसत व 153.12 के स्ट्राइक रेट से 245 रन बनाये हुए है.

 

The post ENG vs IND: पृथ्वी शॉ के टीम में शामिल होने के बाद अब चौथे टेस्ट से इस भारतीय खिलाड़ी का बाहर होना तय appeared first on SportzWiki Hindi.