Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: विराट कोहली, लॉर्ड्स में लेंगे पहले मैच का बदला, अंग्रेजो के खिलाफ खेलेंगे ये मास्टरस्ट्रोक

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली एजबेस्टन में खेले गये पहले टेस्ट मैच में अकेले पड़ गये थे. उनका साथ किसी भी भारतीय बलेबाज ने नहीं दिया और इसी कारण भारतीय टीम को पहले टेस्ट मैच में एक शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था.

विराट ने पहले टेस्ट मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैच में कुल 200 रन बना डाले थे. उन्होंने पहली पारी में जहां 149 रन का एक शानदार शतक लगाया था. वही उन्होंने दूसरी पारी में भी इंग्लैंड के गेंदबाजो का डंटकर सामना करते हुए 51 रन का एक शानदार अर्धशतक लगाया था.

लॉर्ड्स टेस्ट के लिए कर रहे खास तैयारी 

पहले टेस्ट मैच में मिली हार के बाद भारतीय टीम के कप्तान काफी निराश है, इसलिए अब वह लॉर्ड्स में 9 अगस्त से होने वाले दुसरे टेस्ट मैच के लिए नेट में जमकर तैयारी कर रहे है.

बीसीसीआई ने भी भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की जबरदस्त तैयारी का एक वीडियो अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. जिसमे बीसीसीआई ने लिखा है, कि “भारतीय कप्तान दूसरे टेस्ट के लिए तैयार है.”

बीसीसीआई ने शेयर किया विराट की प्रैक्टिस का वीडियो 

आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते है, कि कैसे भारतीय टीम के कप्तान लॉर्ड्स टेस्ट में शानदार बल्लेबाजी करने के लिए नेट में अपना पसीना बहा रहे है. क्रिकेट प्रशंसकों को विराट से लॉर्ड्स टेस्ट में भी एक और शानदार शतक की उम्मीद है.

बाकि खिलाड़ियों को भी देना होगा योगदान

अगर भारतीय टीम को लॉर्ड्स टेस्ट में इतिहास रचना है, तो सिर्फ विराट पर ही भारतीय टीम को निर्भर नहीं रहना होगा. बाकि खिलाड़ियों को भी अपना योगदान देना होगा.

पहले टेस्ट में विराट पूरी तरह से अकेले पड़ गये थे और अगर दूसरे टेस्ट में एकबार फिर ऐसा हुआ, तो निश्चित ही भारतीय टीम को लगातार दूसरे टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ सकता है.

 

The post ENG vs IND: विराट कोहली, लॉर्ड्स में लेंगे पहले मैच का बदला, अंग्रेजो के खिलाफ खेलेंगे ये मास्टरस्ट्रोक appeared first on SportzWiki Hindi.