पहले टेस्ट में हार का स्वाद चखने के बाद टीम इंडिया को अब क्रिकेट का काशी कहे जाने वाले लार्ड्स में मोर्चा संभालना है. पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले ही मैच में 0-1 से पिछड़ने के बाद टीम इंडिया के लिए वापसी कर पाना आसान नहीं होगा. जैसा कि पहले से कयास लगाया जा रहा था कि टीम इंडिया के लिए यह दौरा मुश्किलों भरा होगा. वैसा ही देखने को मिल रहा है.

हालांकि भारतीय टीम इस दौरे को अपने कारगुजारी के कारण और मुश्किल भरा बना रही है कहा जाये तो गलत नहीं कहलायेगा. पहले मैच की बात करें तो दोनों टीमों का प्रदर्शन मिला जुला रहा.
बस भारतीय टीम पिछड़ गयी क्षेत्ररक्षण में. टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने इस क्षेत्र में अपने फैन्स को निराश किया. इस मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने करीब दर्जन भर कैच टपकायें.
अजिंक्य रहाणे और विराट कोहली

हैरानी भरा पल तो तब देखने को मिला जब टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली जिन्हें दुनिया का बेस्ट फील्डर माना जाता है उनके हाथों से कैच छूट गया. कप्तान के बाद उपकप्तान भी इस मामले में पीछे नहीं रहें. इस मैच की पहली पारी में अजिंक्य रहाणे भी भी कैच टपकायें.
शिखर धवन

इस मैच में टीम इंडिया के गब्बर कहे जाने वाले शिखर धवन ने तो हद कर दी. उन्होंने इतनी गलतियां की जिसके लिए उन्हें माफ़ नहीं किया जा सकता. इस मैच में धवन ने अकेले तीन कैच टपकाए. धवन ने इस मैच में एक के बाद एक आसान कैच छोड़ें.
दिनेश कार्तिक

इस मैच में विकेटकीपर की भूमिका निभा रहे दिनेश कार्तिक जो बेहतरीन विकेटकीपर माने जाते हैं. उनसे भी इस मैच में गलती तब हुई जब इंग्लिश टीम की पहली बारी सिमटने वाली थी. दरअसल, पहली पारी में मेजबान टीम के 9 विकेट गिर चुके थे.
भारत को महज एक विकेट की दरकार थी. सैम कुरेन बल्लेबाजी कर रहे थे. शमी की गेंद पर वो बल्ला अड़ा बैठे और गेंद कार्तिक के हाथों में चली गयी, लेकिन उनसे यह कैच छूट गया. अगर टीम इंडिया को इंग्लैंड की धरती पर इतिहास रचना है, तो बल्लेबाजी के अलावा फिल्डिंग में भी ध्यान देने की जरूरत है.
The post ENG vs IND: इन भारतीय खिलाड़ियों ने भारत के साथ किया ऐसा धोखा अंग्रेजो के देश में भारत को ही दिखा दिया नीचा appeared first on SportzWiki Hindi.