Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

England vs India: पांड्या की दमदार गेंदबाजी के सामने 161 पर ढेर हुआ इंग्लैंड

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच शनिवार को ट्रेंटब्रिज स्टेडियम में शुरू हुआ। साथ ही इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया था। कप्तान विराट कोहली (97) और उपकप्तान अजिक्या रहाणे (81) की शानदार परियों तथा दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 159 रन की शानदार साझेदारी की बदौलत भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट अच्छा स्कोर खड़ा किया। साथ ही भारत ने भारत ने अपनी पहली पारी में 329 रन बनाये थे। लेकिन लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम कल भारतीय टीम के सामने ज्यादा कुछ नही कर पायी और मात्र 161 रन पर ढेर हो गयी।

भारतीय टीम के तेज गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड के बल्लेबाजों को 38.2 ओवर में ही चायकाल तक निपटा दिया। भारतीय टीम की और से गेंदबाजी में आलराउंडर हार्दिक पांड्या (28 रन पर पांच विकेट) की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की साथ ही भारत की दूसरी पारी में ओपनर लोकेश राहुल 36 और शिखर धवन 44 रन बनाकर आउट हुए। स्टंप्स पर चेतेश्वर पुजारा 33 और कप्तान विराट कोहली आठ रन बनाकर क्रीज पर है। साथ ही अभी तक टीम ने दूसरें दिन का मैच खत्म होने तक दो विकेट खोकर 124 रन बना लिए हैं। साथ ही भारतीय टीम की इंग्लैंड के खिलाफ अभी तक कुल 292 रन की बढ़त हो गयी है।

भारतीय टीम की तरह से कल का दिन इनके लिए काफी अच्छा रहा साथ ही आलराउंडर हार्दिक पांड्या ने टीम ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उनके अलावा जसप्रीत बुमराह ने 37 रन पर दो विकेट, इशांत शर्मा ने 32 रन पर दो विकेट और मोहम्मद शमी ने 56 रन पर एक विकेट लिया। आज टीम मैच में अच्छी बढ़त बनाने की हिसाब से मैदान में उतरेगी साथ ही कोहली अपनी पहली पारी में शतक से चूक गए थे।



Herald