Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

England vs India : 2nd Test 2018 : भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन देख कोहली पर भड़के फैंस

भारतीय टीम और इंग्लैंड के टीम के बीच पांच मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स के मैदान पर शुरू हो गया है. पहले दिन का खेल बारिश के कारण शुरू नहीं हो पाया था, लेकिन आज शुक्रवार को मैच का टॉस हो गया है और इस मैच का टॉस इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने जीत पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

भारत टीम ने उमेश, धवन की जगह कुलदीप,पुजारा को दी जगह 

आपकों बता दें, कि लॉर्ड्स में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट के लिए शिखर धवन और उमेश यादव को टीम में जगह नहीं दी गई है. इन दोनों ही खिलाड़ियों की जगह कुलदीप यादव और चेतेश्वर पुजारा को टीम में शामिल किया गया है.

प्लेइंग इलेवन से खुश नहीं दिखे प्रशंसक

बता दें, कि भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन से भारतीय क्रिकेट प्रशंसक खुश नहीं दिखाई दिए है. अधिकतर भारतीय क्रिकेट प्रेमियों ने रविन्द्र जडेजा को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की मांग की है.

 

 

The post England vs India : 2nd Test 2018 : भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन देख कोहली पर भड़के फैंस appeared first on SportzWiki Hindi.