भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली मौजूदा दौर के एक खतरनाक बल्लेबाज बन चुके हैं। विराट कोहली ना केवल इसी साल बल्कि पिछले कुछ सालों से लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और अपने नाम एक के बाद एक कीर्तिमान स्थापित करते जा रहे हैं। हर साल रनों का एवरेस्ट खड़ा कर रहे विराट कोहली का बल्ला इस साल भी जमकर बोला है।

जॉनी बैरेस्टो ने विराट कोहली को किया पीछे
कोहली इस साल तीनों की फॉर्मेट में जमकर रन बनाए हैं और तीनों ही फॉर्मेट में मिलकर भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन तक आगे थे लेकिन तीसरे दिन के खेल में इंग्लिश विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बैरेस्टो ने पीछे छोड़ ये मुकाम अपने नाम कर लिया।

इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में बैरेस्टो निकले आगे
जी हां भारतीय टीम के कप्तान इस साल जबरदस्त फॉर्म में हैं और वो इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट मैच की पहली पारी तक 1404 रन बनाकर इस साल कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे लेकिन तीसरे दिन के खेल में जॉनी बैरेस्टो ने जबरदस्त पारी खेलते हुए 144 गेंदो मे 93 रनों की पारी खेलकर विराट कोहली को इस मामले में पीछे छोड़ दिया।

बैरेस्टो के नाम हुए 1482 रन तो कोहली के नाम हैं 1404 रन
जॉनी बैरेस्टो इस पारी में साल 2018 के कैलेंडर ईयर में 1389 रन के साथ इस पारी में खेलने उतरे और वो कोहली को इस साल सबसे ज्यादा रन के मामले में पीछे छोड़ने से केवल 15 रन दूर थे। इसके बाद जॉनी बैरेस्टो ने लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में शानदार प्रदर्शन किया और 93 रनों की पारी खेल विराट कोहली से आगे निकल गए हैं। अब बैरेस्टो के नाम इस साल सबसे ज्यादा 1482 रन हो गए हैं।

कोहली 21 मैच में तो बैरेस्टो 30 मैच में हासिल कर सके ये मुकाम
इस साल दोनों की बल्लेबाजी के तीनों फॉर्मेट पर नजर डाले तो जहां विराट कोहली ने तीनों ही फॉर्मेट में मिलकर 21 मैचों में 1404 रन बनाए हैं तो वहीं जॉनी बेयरस्टो ने 30 मैचों में विराट कोहली से आगे निकलने में सफल रहे और वो अपने नाम 30 मैचों में 1482 रन बना चुके हैं।
फॉर्मेट विराट कोहली जॉनी बैरेस्टो
वनडे 749 (9 मैच) 970(19 मैच)
टेस्ट 509(5 मैच) 445(7 मैच)
टी-20 146( 7 मैच) 67(4 मैच)
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post ENGLAND VS INDIA, 2ND TEST: जॉनी बैरेस्टो अपनी 93 रनों की पारी के दौरान विराट कोहली को छोड़ा पीछे appeared first on SportzWiki Hindi.