दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन के खेल से पहले भारतीय टीम से बाहर चल रहे दिग्गज ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया को एक इंटरव्यू दिया है.
जिसमे उन्होंने तीसरे दिन के खेल को लेकर चर्चा की है और भारत के लिए इस टेस्ट मैच के लिए दो सबसे अहम खिलाड़ियों के बारे में भी बताया है.
एंडरसन ने की शानदार गेंदबाजी

गौतम गंभीर ने अपने बयान में कहा, “भारत के लिए दूसरा दिन मुश्किल दिन था. पहले भारत ने टॉस हारा उसके बाद ओवरकास्ट कंडीशन में भारतीय बल्लेबाजों को पहली बल्ल्लेबजी करनी पड़ी. ओवरकास्ट कंडीशन में खेलना हमेशा बल्लेबाजों के लिए मुश्किल होता है.
खास तौर से मैं कहूँगा, कि नई गेंद से जेम्स एंडरसन ने शानदार गेंदबाजी की, लेकिन यह बहुत निराशाजनक है कि भारतीय टीम सिर्फ 35 ओवर में ही आउट हो गई.
मुझे लगता है, कि अब भारत के लिए इस मैच में वापसी करना बहुत मुश्किल हो गया है, क्योंकि तीसरे दिन अगर धुप निकलती है, तो बल्लेबाजों के लिए पिच अच्छा हो जायेगा और इंग्लैंड एक मजबूत बढ़त हासिल कर सकता है.”
पुजारा का आउट होना टर्निंग पॉइंट

गंभीर ने आगे अपने बयान में कहा, “मुझे लगता है, कि आज मैच का टर्निंग पॉइंट चेतेश्वर पुजारा का रन आउट होना रहा है, क्योंकि इस बल्लेबाजी लाइनअप में अगर कोई ऐसा बल्लेबाज था. जो लम्बी बल्लेबाजी कर सकता था, तो शायद वह चेतेश्वर पुजारा थे, लेकिन दुर्भाग्यवश वह रन आउट हो गये.
तीसरे दिन के खेल में अगर भारत को वापसी करनी है, तो इंग्लैंड को जल्दी आउट करना होगा. भारत के पास तीन तेज गेंदबाज है और दो स्पिनर है, इसलिए मुझे उम्मीद है, कि अभी भी भारतीय टीम बाउंस बैक कर सकती है.
यह पांच मैचों की टेस्ट सीरीज है, इसलिए दूसरा टेस्ट मैच बहुत अहम है. आप अभी 1-0 से पीछे है और अगर इस मैच को जीत पाते है तभी 1-1 से सीरीज को बराबर कर सकते है, इस मैच को जीतने पर ही आप तीसरे टेस्ट मैच को आत्मविश्वास से खेल पाएंगे.
अगर आप कही दूसरा टेस्ट मैच भी हार जाते है, तो दुनिया की किसी भी टीम के लिए फिर लगातार तीन मैच जीतकर सीरीज जीतना बहुत मुश्किल होता है. वो भी विदेशी दौरे पर, हालाँकि, मुझे उम्मीद है, कि भारतीय टीम अब अच्छा करेगी.
शमी और इशांत होंगे महत्वपूर्ण

गंभीर ने आगे अपने बयान में कहा, “तीसरे दिन मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा बहुत महत्वपूर्ण खिलाड़ी होंगे, उन्हें अपनी स्विंग गेंदबाजी से भारतीय टीम को विकेट दिलाने होंगे. वही हार्दिक को भी तीसरे तेज गेंदबाज की भूमिका अच्छे से निभानी होगी.
भारतीय टीम को एग्रेशन दिखाना होगा और वापसी के बारे में सोचना होगा, अन्यथा भारतीय टीम के लिए यह टेस्ट मैच जीत पाना बहुत मुश्किल हो जायेगा.”
The post England vs India, 2nd Test : गौतम गंभीर ने कहा, अब सिर्फ इन दो खिलाड़ियों के दम पर भारत जीत सकता है लॉर्ड्स टेस्ट मैच appeared first on SportzWiki Hindi.