Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

England vs India: Live Update 2nd Test: पहले दिन का खेला हुआ रद्द, लिया गया ये फैसला

भारत और इंग्लैंड के बीच आज लॉर्ड्स में टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. जहाँ के दिन बारिश के बार फिर से विलेन बन कर सामने आई. बारिश इ वजह से आज का दिन खेल नही हो सका और आज के दिन के खेल को रद्द कर दिया था. आप को बता दें कि इस टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड ने भारत ने पर 1-0 की बढ़त बना ली है.

बारिश की वजह से हुआ दिन का खेल रद्द  

Image result for LORDS IN RAIN

लॉर्ड्स में होने वाले भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच का उत्सुकता से इंतजार था लेकिन बारिश ने मैच को शुरू होने नहीं दिया. लगातार बारिश ने पहला सत्र तो धोया ही, अब अगले सत्र में भी मैच न होने के आसार नजर नही आए. बारिश की वजह से लंच को समय से पहले घोषित कर दिया गया था. अभी तक टॉस भी नहीं हो सका है.आप को बता दें कि इंग्लैंड के लिए इस मैच में पोप डेब्यू कर रहें हैं.

भारत के पास है वापसी का मौका 

इस टेस्ट मैच में टीम इंडिया के पास वापसी का मौका है. एजबेस्टन में पहले टेस्ट में 31 रनों की हार के बाद टीम इंडिया अपनी कमजोरियों से उबर कर वापसी करने की तैयारी में है. पहले टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 287 रन बनाए थे, जिसके जवाब में टीम इंडिया की बल्लेबाजी नाकाम रही और विराट के अलावा कोई बल्लेबाज टिक नहीं सका जिन्होंने 149 रन बनाए.

इस पारी में भारतीय टीम 274 रनों पर ही ढेर हो गई. इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और इंग्लैंड को दूसरी पारी में 180 पर समेट दिया. लेकिन बल्लेबाजों ने गेंदाबाजों की मेहनत पर पानी फेर दिया और पूरी टीम 194 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए केवल 162 रनों पर ही आउट हो गई और मैच 31 रनों से गंवा दिया था.

The post England vs India: Live Update 2nd Test: पहले दिन का खेला हुआ रद्द, लिया गया ये फैसला appeared first on SportzWiki Hindi.