भारत और इंग्लैंड के बीच आज दुसरे टेस्ट मैच का तीसरा दिन का खेल खेला जा है. 107 रन पर आलआउट होने के बाद उम्मीद की जा रही थी कि भारत के गेंदबाज़ आज कुछ ख़ास करेंगे, पर ऐसा कुछ भी नही हुआ. टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट शमी ने लिए. उन्होंने तीन विकेट हासिल किये .
इंग्लैंड ने की शानदार बल्लेबाजी

इंग्लैंड की भी पारी की शुरुआत भी कुछ ख़ास नही रहा. इंग्लैंड की आधी टीम 89 पर ही वापसी लौट गई. पांच विकेट गिर जाने बटलर और जॉनी बैरेस्टो ने टीम को संभाला.
इस दौरान दोनों ने 45 रन की साझेदारी की . इस दौरान बटलर 22 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद जॉनी बैरेस्टो और वोक्स ने टीम को संभाला. इस दौरन वोक्स ने अपने शतक पूरा किया.दिन का खेल खत्म होने के समय इंग्लैंड ने 357 रन बना लिए थे.
जानिए कौन-कौन से रिकॉर्ड बने
- ओली पोप लॉर्ड्स में खेलने वाले तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए है. सबसे कम उम्र में लॉर्ड्स में खेलने का रिकॉर्ड डेनिस काम्पटन के पास हैं. उन्होंने 20 साल और 32 दिन में लॉर्ड्स में अपना पहला टेस्ट मैच खेला था.
- क्रिस वोक्स उन खिलाड़ियों के सूची में शामिल हो गए, जिन्होंने लॉर्ड्स में शतक बनाया और दस विकेट भी हासिल किये हैं. उनसे पहले ये रिकॉर्ड गब्बी एलन, कीथ मिलर इयान बाथम, स्टुअर्ट ब्रॉड के नाम भी दर्ज है.
- क्रिस वोक्स के टेस्ट क्रिकेट का ये पहला शतक है.
- इंग्लैंड के लिए आज सातवें विकेट के लिए वोक्स और जॉनी बैरेस्टो ने भारत के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी की. इस दौरान दोनों ने 177 रन जोड़े.
- वोक्स ने आज 112 रन बनाए, उनसे पहले इंग्लैंड की तरफ से 7वें नंबर पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड वोद्फी इवेंस के नाम था. उन्होंने भारत के खिलाफ 1958 में 58 रन की पारी खेली थी.
- जॉनी बैरेस्टो एक बार फिर इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए है.
The post England vs India: STATS: मैच में बने कुल 6 रिकॉर्ड, लेकिन क्रिस वोक्स की वजह से भारत के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.