भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भी भारतीय टीम का शर्मनाक प्रदर्शम जारी रहा और भारत के इंग्लैंड के हाथों पारी और 159 रनों से हार का सामना करना पड़ा। भारत की हार में सबसे बड़ी नाकामी एक बार फिर से मजबूत बल्लेबाजी लाइन अप का बड़ा हाथ रहा।

बल्लेबाजों की नाकामी से भारत को लॉर्डस टेस्ट में करना पड़ा हार का सामना
भारतीय टीम में इंग्लैंड के इस दौरे पर बल्लेबाजी विभाग में एक से एक जबरदस्त बल्लेबाज मौजूद हैं लेकिन इन बल्लेबाजों ने बर्मिंघम में खेले गए पहले टेस्ट मैच के बाद लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भी घुटने टेक दिए और भारत को बल्लेबाजों की नाकामी से इस करारी हार का सामना करना पड़ा।

भारत के दिग्गज बल्लेबाजों ने टेके घुटने
भारतीय टीम की बल्लेबाजी को शुरुआत से ही विश्व क्रिकेट में सबसे मजबूत माना जाता है। लेकिन इन्हीं बल्लेबाजों ने लॉर्ड्स टेस्ट की दोनों ही पारियां मे बहुत ही निराश किया। इस टेस्ट मैच में जहां भारतीय टीम पहली पारी में केवल 107 रनों पर ही ऑल आउट हो गई तो वहीं दूसरी पारी में पहली पारी के मुकाबले सुधार हुआ लेकिन 130 रनों पर ढेर हो गई।

संजय मांजरेकर ने भारत के बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ को दी सलाह
भारतीय बल्लेबाजों के द्वारा इस तरह के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद हर कोई निराश है। तो वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और मौजूदा मशहूर कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने भारत के बल्लेबाजी कोच संजय बांगड को सलाह दी है कि वो भारतीय बल्लेबाजों से क्रीज का इस्तेमाल करने को कहे।

बांगड अपने बल्लेबाजों से क्रीज का इस्तेमाल करने को कहे
दिग्गज कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने अपनी इस बात को ट्वीट के जरिए कहा। मांजरेकर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि “संजय बांगड़ को अपने बल्लेबाजों से जरूर पूछना चाहिए कि क्या वो बल्लेबाजी क्रीज के अंदर जांच करते हैं और इसका इस्तेमाल भी करें। जैसा अश्विन ने किया था। ये उनके बल्लेबाजों के लिए सरप्राइज गिफ्ट की तरह होगा।”
Sanjay Bangar must ask his batsmen to check out the space inside the batting crease and use it more, like Ashwin does.
It will have surprise gifts for his batsmen.— Sanjay Manjrekar (@sanjaymanjrekar) August 12, 2018
अश्विन रहे दोनों पारियों में सर्वश्रेष्ठ स्कोरर
आपको बता दें कि भारतीय टीम के लिए लॉर्ड्स टेस्ट मैच की दोनों पारियों में स्पिन गेंदबाज रविचन्द्रन अश्विन सबसे हाईएस्ट स्कोरर रहे। अश्विन ने जहां पहली पारी में 29 रन बनाए तो दूसरी पारी में 30 रन पर नाबाद रहे। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारत की बल्लेबाजी का ऊपरी क्रम किस तरह से विफल रहा।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज से लाइक और शेयर करें।
The post ENGLAND VS INDIA: भारत के शर्मनाक हार के बाद संजय बांगर की कोचिंग पर संजय मांजरेकर ने उठाये सवाल appeared first on SportzWiki Hindi.
