भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम विराट कोहली की कप्तानी में अब इस टेस्ट सीरीज में 0-2 से पीछे हो गई है।
भारत के इस प्रदर्शन को देखते हुए पूर्व भारतीय खिलाड़ी जहां भारत की कड़ी आलोचना कर रहे हैं तो वहीं पूर्व इंग्लिश खिलाड़ियों को भी अपना मुंह खोलने का मौका मिल गया है।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने भारतीय टीम को बताया बच्चा
भारत की इंग्लैंड को हाथों इस करारी हार के बाद इंग्लिश टीम के पूर्व क्रिकेटरों का जोश कुछ ऐसा बढ़ गया है कि अब नंबर वन टेस्ट टीम भारत को इंग्लैंड के आगे बच्चा करार दे दिया है।
जी हां…. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने भारत की लॉर्ड्स टेस्ट में हुई शर्मनाक हार के बाद इंग्लैंड को जहां बड़ा करार दिया है तो भारत का बच्चा बताया है।

भारतीय टीम की गाड़ी उतर चुकी है पूरी तरह से पटरी से
इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज कप्तान रहे नासिर हुसैन ने भारत -इंग्लैंड के बीच मुकाबले को बड़े और बच्चों के बीच मुकाबला करार देते हुए एक स्पोर्ट्स टीवी चैनल से बात करते हुए कहा कि
“इंग्लैंड इन हालात में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम है, लेकिन नजरें भारत पर होंगी। उनकी गाड़ी पटरी से पूरी तरह से उतर चुकी है। भारत दुनिया की नंबर एक टीम है और ये सीरीज रोमांचक रहनी चाहिए थी। इस समय तो ये मर्दों और बच्चों का मुकाबला बन गया है। भारत का ग्राफ गलत दिशा में जा रहा है।”

भारतीय टीम को है आत्ममंथन की जरूरत
इंग्लिश खिलाड़ी नासिर हुसैन ने विराट कोहली को लेकर आगे कहा कि
“एजबस्टन टेस्ट मैच में वो(कोहली) काफी समय फील्ड में रहे थे लेकिन अब कोहली की कमर की चोट चिंता का सबब बन गई है। अश्विन की अंगुली में भी चोट है। भारत के बाकी बल्लेबाज नाकाम रहे हैं और बीच में कोई अभ्यास मैच भी नहीं है। उन्हें आत्ममंधन करना होगा। ड्रेसिंग रूम में कुछ अच्छे क्रिकेटर हैं जिन्हें भारत को संकट से निकालना होगा।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post ENGLAND VS INDIA- इंग्लैंड का भारत पर कटाक्ष, कहा अंग्रेजो के सामने अभी बच्चा हैं भारतीय टीम बड़े होने की हैं जरूरत appeared first on SportzWiki Hindi.