खेल डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच बारिश के कारण गुरूवार के बजाय शुक्रवार से खेला गया। दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में निराशाजनक प्रदर्शन किया। भारत की पहली पारी दूसरे टेस्ट के पहले दिन ही 107 रनों पर ही आॅल आउट हो गई। भारत की ओर पहली इंनिग्स में स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने सबसे ज्यादा 29 रन बनाए। उनके बाद कप्तान विराट कोहली ने 23 रन बनाए। दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में भारत के छह बल्लेबाज दहाई की संख्या तक भी नहीं पहुंच पाए।
पहली पारी में भारत की बल्लेबाजों पर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने कहर बरपाया। एंडरसन ने पहली पारी में टीम इंडिया के पांच बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। एंडरसन ने अपने 13.2 ओवर में 5 ओवर मेडन डाले और 20 रन खर्च करके पांच विकेट चटकाने में सफल रहे है। इंग्लैंड की तरफ से एंडरसन के अलावा क्रिस वोक्स ने 2, जबकि करन और ब्रॉड ने 1-1 विकेट लिए।
भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 31 रनों से हराया था। इस टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की टीम 1—0 से आगे हो गई है। दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की जगह चेतेश्वर पुजारा और तेज गेंदबाज उमेश यादव के स्थान पर बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव को अंतिम एकादश में रखा है।
इस कप्तान के नाम दर्ज हैं सबसे कम उम्र में विश्वकप की ट्रॉफी उठाने का रिकॉर्ड, चौंक जाओंगे नाम जानकर
इंग्लैंड की तरफ से ओलिवर पोप ने लॉर्ड्स टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया। उन्हें डेविड मलान के स्थान पर लिया गया है। ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की जगह क्रिस वोक्स को टीम में रखा गया है। मैच का पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ गया था।