टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. दोनों टीमों के बीच नॉटिंघम के ट्रेंटब्रिज में तीसरे दिन का खेल खेला जा रहा है. दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने खबर लिखे जाने तक 55 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 185 रन बना लिए हैं. फिलहाल, चेतेश्वर पुजारा 51* और विराट कोहली 50* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं. विराट इस पारी में 29 रन बनाते ही एक रिकॉर्ड अपने नाम कर दिया.

दरअसल, विराट कोहली अभी तक साल 2018 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे नंबर पर थे. इस लिस्ट में दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज एडम मार्करम पहले नंबर पर थे, लेकिन विराट ने जैसे ही 29 रन बनाया मार्करम पीछे छूट गए.
इस लिस्ट में विराट एबी डिविलियर्स से भी पीछे थे. लेकिन इस पारी के बदौलत विराट ने सबको पीछे छोड़ दिया. दिलचस्प बात यह है कि इस लिस्ट में जो पांच बल्लेबाज हैं उनमें सबसे कम मैच भी विराट ने ही खेले हैं.

साल 2018 में टेस्ट क्रिकेट में रन बनाने के मामले में विराट कोहली फिलहाल टॉप पर हैं. नॉटिंघम टेस्ट उनका इस साल का 6 वां टेस्ट मैच है. इस साल अब तक विराट 12 पारियों में 61.27 की औसत से 674 रन बना लिया है.
अभी विराट को इस मैच के बाद इंग्लैंड में दो टेस्ट और खेलना है. ऐसे में वह इस साल रन बनाने के मामले में बहुत आगे निकल सकते हैं. विराट जिस औसत से इस साल रन बना रहे हैं उसके आस पास भी कोई बल्लेबाज नहीं है.
And, here comes the 19th Test FIFTY for the Run Machine.#ENGvIND pic.twitter.com/7uzmhQhnFT
— BCCI (@BCCI) August 20, 2018
वहीं इसी साल खेले 9 वनडे की 9 पारियों में उनके बल्ले से 749 रन निकले. वहीं इस साल खेले सात अंतरराष्ट्रीय टी-20 की 7 पारियों में उन्होंने 146 रन बनाए.
The post ENGvIND Live: 30 रन बनाते ही विराट कोहली ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने भारतीय कप्तान appeared first on SportzWiki Hindi.