Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENGvIND : नॉटिंघम टेस्ट में इस खिलाड़ी को मिल सकती भारत की कप्तानी, चौंक जाओंगे कारण जानकर

इंटरनेट डेस्क। विराट एंड कंपनी को लॉर्ड्स के मैदान में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम ने बहुत शर्मनाक तरीके से हराया। भारतीय टीम दूसरे टेस्ट मैच में एक पारी और 159 रनों से हार गई। लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी काफी खराब रही। टीम के बल्लेबाजों ने जल्दी जल्दी अपने विकेट गवांकर पवेलियन लौट गए। वहीं, गेंदबाजों ने मैच में जमकर रन लुटाए कोई भी गेंदबाज दूसरे टेस्ट मैच में अपनी चमक नहीं लुटा सका।

दूसरे टेस्ट मैच में कप्तान विराट कोहली भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। विराट कोहली ने पहले टेस्ट मैच में पहली पारी में 149 और दूसरी पारी में 51 रन बनाए। लेकिन दूसरे टेस्ट मैच में विराट 23 और 17 रन ही बना पाएं।दूसरे टेस्ट मैच में कप्तान विराट कोहली पीठ के दर्द के कारण भी परेशान दिखे। लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच ने टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। एक तो लॉर्ड्स में करारी हार और ऊपर से विराट कोहली के पीठ दर्द ने भारत को मुश्किलों में डाल दिया है।

अगर कोहली नॉटिंघम में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच तक फिट नहीं हो पाए, तो हो सकता है कि इस मैच में भारतीय टीम की कप्तानी आर. अश्विन को सौंप दी जाए। क्योंकि टीम के टेस्ट उपकप्तान आंजिक्य रहाणे बल्लेबाजी में पूरी तरह फेल रहे है। भारत के उपकप्तान रहाणे ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में 18 और दूसरी पारी में 13 रन बनाए थे। इससे पहले एजबेस्टन में उन्होंने पहले 15 और फिर 02 रन बनाए। तो इस कारण ​विराट कोहली अगर 18 अगस्त से शुरू होने वाले टेस्ट से पहले फिट नहीं होते तो तीसरे टेस्ट मैच में टीम की कमान रविचंद्रन अश्विन को मिल सकती है। इंग्लैंड की टीम दूसरा टेस्ट मैच जीतकर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 2—0 की बढ़त बना ली है।