Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

EngvInd : तीसरे टेस्ट मैच में भारत के इन खिलाड़ियों ने बनाए ये शानदार रिकॉर्ड, भारत ने नाटिंघम में की शानदार वापसी

इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम ने नाटिंघम में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में वापसी करते हुए इंग्लैंड की टीम को 203 रनों से हराकर टेस्ट सीरीज में जीत का खाता खोला। इसके साथ ही भारत पांच टेस्ट मैचों में पहली मैच जीतने में सफल हुई है। इंग्लैंड की टीम 2—1 से टेस्ट सीरीज में आगे चल रही है। तीसरे टेस्ट मैच में भारत के गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। कप्तान विराट कोहली ने पहली पारी में 97 और दूसरी पारी में 103 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं, गेंदबाजों में हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। आॅलराउंडर पांड्या ने जहां पहली पारी में 5 विकेट लिए। वहीं, जसप्रीत बुमराह ने दूसरी पारी में इंग्लैंड के 5 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। भारतीय टीम ने दो टेस्ट मैच हारकर शानदार पलटवार किया और इंग्लैंड की टीम को हराने में सफल हुई। तीसरे टेस्ट मैच भारतीय खिलाड़ियों ने कई रिकॉर्ड बनाए।

कप्तान विराट कोहली ने सौरभ गांगुली को पीछे छोड़ने में कामयाबी ​हासिल की। नॉटिंघम में जीत दर्ज कर कोहली ने बतौर कप्तान कुल 22 टेस्ट मैच जीत का रिकॉर्ड बना लिया है। जबकि गांगुली ने 21 टेस्ट में भारत को जीत दिलाई थी। कप्तानी में भारत को सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जिताने के मामलें में कोहली अब गांगुली से आगे निकल गए हैं और भारत के सफल टेस्ट कप्तानों की श्रेणी में दूसरे स्थान आ गए।

तीसरे टेस्ट मैच में डेब्यू करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने भी रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की। भारत के इस विकेटकीपर ने सबसे ज्यादा डेब्यू टेस्ट मैच में कैच पकड़ने का रिकॉर्ड बनाया। ऋषभ पंत ने डेब्यू टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा 6 कैच पकड़े। पंत से पहले ये रिकॉर्ड किरण मोरे, नयन मोंगिया और नमन ओझा के नाम दर्ज था। जिन्होंने डेब्यू टेस्ट मैच में 5 कैच पकड़े थे।

भारत के तेज गेंदबाज इंशात शर्मा ने तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के आक्रामक बल्लेबाज एलिस्टर कुक को 11वीं आउट कर ​दिग्गज गेंदबाज कपिल देव और मोर्न मोर्केल की बराबरी कर ली।

तीसरे टेस्ट मैच में भारत के आॅलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और तेज गेंदबाज जसप्रीत बूमराह की जोड़ी इंग्लैंड में एक मैच में 5 विकेट लेने वाली चौथी भारतीय जोड़ी बन गई।