इंग्लैंड की टीम में एजबेस्ट बर्मिंघम में हुए पहले टेस्ट मैच में भारत को 31 रनों से हरा दिया है। इसके साथ ही 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में इंग्लैंड की टीम ने 1-0 की बढ़त भी बना ली है। इस मैच में भारतीय टीम की हार में सबसे बड़ा हाथ हाथ टीम के बल्लेबाजों का रहा।
गेदबाजों को दिया जीत का क्रेडिट

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने इस जीत के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी। पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में उन्होंने कहा
“मैं रोमांचित हूं। मैच में कई मौकों पर उतार चढाव आए लेकिन गेंदबाजों के जीत का क्रेडिट जाता है। आज के बारे में हमे पता था कि हमारे सामने मुश्किल चुनौती है लेकिन हमें पता था अगर हम संयम बनाए रखें तो जीत हमारी होगी।
उन्होंने इस शानदार मुकाबले के बारे में कहा
“इसी वजह से टेस्ट क्रिकेट इतना स्पेशल होता है। दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाया है, इस मैच में अच्छा खेल हमें अगले के मैचों के लिए आत्मविश्वास देता है। यह हमारे लिए एक अच्छा समय है और उम्मीद है कि हम इसे आगे बढ़ने का उपयोग कर सकते हैं।
सैम करन की तारीफ की

इस मैच में इंग्लैंड के लिए युवा सैम करन ने शानदार खेल दिखाया। कप्तान जो रूट ने उनकी तारीफ में कहा
“सैम बहुत प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और हमेशा टीम में उनका होना काफी अच्छी बात है।”
रूट ने आगे से टीम को किया लीड
इंग्लैंड टीम के कप्तान जो रूट ने पहली पारी में अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा 80 बनाये। उनके आउट होते ही पूरी इंग्लैंड की पारी बिखर गई। इसके साथ ही गेंदबाजी में भी उन्होंने महत्वपूर्ण मौकों पर अपने गेंदबाजों का बदलाव किया।

सैम करन ने पहली पारी में शानदार गेंदबाजी की थी लेकिन अंतिम दिन रूट ने उनसे पहले अनुभवी जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड से गेंदबाजी कराई। पहले बदलाव के रूप में उन्होंने बेन स्टोक्स को मौका दिया और उन्होंने अपने पहले ही ओवर में विराट कोहली का विकेट झटक मैच इंग्लैंड की झोली में डाल दिया।
The post ENGvIND: पहला टेस्ट, जीत के बाद जो रूट ने इन्हें दिया जीत का पूरा श्रेय appeared first on SportzWiki Hindi.