स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट खेला जा रहा है। पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस सीरीज का पहला मैच भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो हुआ था। वहीं टीम इंडिया को स्पिनर रविचंद्रन आश्विन ने पहली सफलता भी दिला दी थी। पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 9 विकेट के नुकसान पर 285 रन बना लिए है।
भारतीय गेंदबाजो के सामने इंग्लैंड के बल्लेबाज ठीक नहीं पाए और एक के बाद एक आउट होते चलते गए। टीम इंडिया की तरफ से रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद शमी की उम्दा गेंदबाजी की। अश्विन (60 रन पर चार विकेट) ने इसके बाद नियमित अंतराल पर भारत को सफलताएं दिलाई। शमी ने 64 रन देकर दो विकेट चटकाए। वहीं उमेश यादव और इशांत शर्मा को एक-एक विकेट मिला ।
इंग्लैंड की तरफ से कप्तान जो रूट (80) और जानी बेयरस्टो (70) के अर्धशतकों की मदद से चौथे विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी की से टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया था लेकिन भारत अपने गेंदबाजों की बदौलत जोरदार वापसी करने में सफल रहा। रूट ने सलामी बल्लेबाज कीटोन जेनिंग्स (42) के साथ भी दूसरे विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी की । दिन का खेल खत्म होने पर सैम कुरेन 24 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि जेम्स एंडरसन ने अभी खाता नहीं खोला है ।
रूट के छह हजार रन पूरे
टीम इंडिया के खिलाफ 70वां टेस्ट खेल रहे रूट 6 हजार रन पूरे करने वाले इंग्लैंड के 15वें बल्लेबाज बने है। रूट ने इशांत की गेंद पर एक रन के साथ 107 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। यह भारत के खिलाफ 12 टेस्ट में रूट का 12वां अर्धशतक है ।
Herald