विराट कोहली की सेना को पहले टेस्ट मैच में 31 रन से हार मिली थी, लेकिन अब एक बार फिर भारतीय टीम लॉर्ड्स में खेले जाने वाले दुसरे टेस्ट मैच के लिए तैयार है और पांच मैचों की टेस्ट सीरीज को 1-1 से बराबर करने को बेताब है.
पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाये थे, लेकिन अब दूसरे टेस्ट में भारतीय बल्लेबाज अपनी टीम के लिए बड़ी पारियां खेलना चाहेंगे.
जीते है भारत ने लॉर्ड्स में दो टेस्ट मैच

आपकों बता दें, कि टीम इंडिया लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में अबतक कुल 17 टेस्ट मैच खेल चुकी है. इनमें से 11 मैचों में उसे हार मिली है. जबकि वह मात्र 2 मैच जीत पाई है. भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में चार टेस्ट मैच ड्रॉ रहे है. टीम इंडिया ने 1986 व 2014 में लॉर्ड्स के मैदान पर जीता हुआ है.
पिच रिपोर्ट

लॉर्ड्स के मैदान का पिच सुखा बताया जा रहा है, जिस कारण इस मैच में स्पिन गेंदबाजो को मदद मिलने की आसार बताई जा रही है. लॉर्ड्स के मैदान ओवरकास्ट कंडीशन रहेगी, इसलिए तेज गेंदबाज भी मैच पर हमेशा बने रहेंगे.
पहले दो दिन बल्लेबाजों के लिए भी इस पिच पर कुछ होगा. अगर बल्लेबाज क्रीज में टिककर खेलते है, तो वह इस पिच पर स्कोर कर सकते है. यह एक अच्छा ऑलराउंड विकेट है. शुरूआती दो दिन बल्लेबाज इस पिच पर अच्छे रन बना सकते है.
इंग्लैंड ने जीता टॉस

बता दें, कि भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच होने वाले दूसरे टेस्ट मैच का टॉस हो गया है. इस मैच का टॉस इंग्लैंड ने जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम में चेतेश्वर पुजारा और कुलदीप यादव की वापसी हुई है, जबकि टीम से शिखर धवन और उमेश यादव को बाहर का रास्ता दिखाया गया है.
इस प्रकार है भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन
Teams:
India (Playing XI): Murali Vijay, Lokesh Rahul, Cheteshwar Pujara, Virat Kohli(c), Ajinkya Rahane, Dinesh Karthik(w), Hardik Pandya, Ravichandran Ashwin, Kuldeep Yadav, Mohammed Shami, Ishant Sharma
England (Playing XI): Alastair Cook, Keaton Jennings, Joe Root(c), Ollie Pope, Jonny Bairstow(w), Jos Buttler, Chris Woakes, Sam Curran, Adil Rashid, Stuart Broad, James Anderson
The post ENGvsIND : टॉस रिपोर्ट: इंग्लैंड ने जीता टॉस पहले गेंदबाजी का फैसला, भारतीय टीम में हुई 2 दिग्गज खिलाड़ियों की वापसी appeared first on SportzWiki Hindi.