बुधवार को भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा. एजबेस्टन में खेला जाने वाला यह टेस्ट मैच इंग्लैंड का 1000वां मैच होगा. भारतीय टीम इस मैच में जीत के साथ सीरीज में बढ़त बनाने के इरादे से उतरेगी. इस पहले मैच के दौरान कुछ खिलाड़ियों के पास एक रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराने का अच्छा मौका होगा.
ये खिलाड़ी कर सकते है रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज

बेन स्टोक्स – इंग्लैंड के ऑल राउंडर बेन स्टोक्स टेस्ट क्रिकेट में 98 विकेट ले चुके हैं. 100 विकेट का आंकड़ा छूने में स्टोक्स को सिर्फ 2 विकेट की जरुरत है. ऐसा करते ही स्टोक्स अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लेंगे.
इशांत शर्मा – फर्स्ट क्लास क्रिक्केट में 400 विकेट पूरे करने के लिए इशांत शर्मा को सिर्फ सात विकेट की आवश्यकता है. मौजूदा समय में इशांत के नाम 393 विकेट दर्ज हैं.
आदिल रशीद – इंग्लैंड के गेंदबाज आदिल राशिद फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 500 विकेट पूरे करने में सिर्फ 10 विकेट पीछे हैं. राशिद के नाम 490 विकेट हैं.
अजिंक्य रहाणे – टेस्ट टीम इंडिया के उप कप्तान अजिंक्य रहाणे को टेस्ट क्रिकेट में 3000 रन पूरे करने के लिए सिर्फ 107 रनों की जरुरत है. अभी उनके नाम 2893 रन हैं.
आर अश्विन – रविचंद्रन अश्विन के नाम मौजूदा समय में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 2861 रन दर्ज हैं. 39 रन और बनाते ही वह चौथे ऐसे भारतीय बन जाएंगे जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 500 विकेट के साथ 3000 रन भी बनाए हैं.
स्टुअर्ट ब्रॉड – इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रोड टेस्ट क्रिकेट में 2976 रन बना चुके हैं. 24 रन बनाते ही वह टेस्ट में अपने 3 हजार रन पूरे कर लेंगे.
मुरली विजय – 3907 रन टेस्ट क्रिकेट में बना चुके मुरली विजय 93 रन बनाते ही वह टेस्ट क्रिकेट में 4 हजार रन बनाने वाले 16वें भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे.
जो रूट – इंग्लैंड टेस्ट क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान जो रूट टेस्ट क्रिकेट में 6 हजार रन पूरे करने में सिर्फ 40 रन पीछे हैं. अभी रूट के नाम 5960 रन दर्ज हैं.
The post ENGvsIND: पहले ही टेस्ट में रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा सकते है ये 7 खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.