Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENGvsIND: इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज मलान के लिए मोहम्मद शमी ने बिछाया ऐसा जाल निकल नहीं सका यह खिलाड़ी

भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड ने 9 विकेट पर 285 रन बना लिए. पहले दिन मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी की है. इंग्लैंड की तरफ से कप्तान जो रूट ने सबसे अधिक 80 रनों की पारी खेली.

पहले दो सेशन में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने टीम इंडिया पर दबाव बना लिया था. लेकिन तीसरे यानी चायकाल के बाद जो खेल हुआ उसमें टीम इंडिया ने कमाल की वापसी की और इंग्लैंड के 6 विकेट झटक लिए.


भारत के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अभी तक चार विकेट अपने नाम किये हैं. वहीं तेज गेंदबाजी मो मोहम्मद शमी ने दो बल्कि इशांत व उमेश ने एक-एक विकेट हासिल किये हैं. इंग्लैंड की पारी पहले दिन ही ख़त्म हो गयी होती, लेकिन टीम इंडिया के विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने मोहम्मद शमी की गेंद पर सैम करेन का कैच छोड़ दिया.

पहले मैच के पहले दिन जो रूट ने 156 गेंदों में 80 रन बनाए. इसके साथ ही भारत के खिलाफ टेस्ट मैचों में रूट ने बहुत ही शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. जो रूट ने भारत के खिलाफ टेस्ट मैचों में लगातार 12वीं बार 50 से ज्यादा रन बनाए हैं. रूट ने भारत के खिलाफ 12 टेस्ट मैचों में खेला है, जिनमें से एक न एक पारी में रूट को 50 से ज्यादा रन बनाने में कामयाबी मिली है.

इस टेस्ट मैच की पहली पारी में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने काफी प्रभावित किया. दरअसल, बड़ी मुश्किल परिस्थितियों से शमी हाल के दिनों में निकल कर आये है. आईपीएल में भी शमी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. इन सब को देख शमी से इस तरह की गेंदबाजी की उम्मीद नहीं थी. लेकिन शमी ने अभी तक कमाल की गेंदबाजी की है.


शमी द्वारा चटकाए दो विकेट में से डेविड मलान का विकेट शानदार था. शमी ने मलान को पगबाधा आउट किया था. शमी की अन्दर आती गेंद को मलान बिल्कुल नहीं समझ पाए. अंपायर ने उन्हें गेंद व विकेट के लाइन में पाया और उंगली उठा दी.

हालांकि मलान अंपायर के निर्णय से संतुष्ट नहीं लगे. उन्होंने थर्ड अंपायर से रिव्यू की मांग की. हालांकि उसके बाद भी उन्हें आउट करार दिया गया. मलान ने 14 गेंदों में 8 रनों की पारी खेली.

देखें वीडियो

The post ENGvsIND: इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज मलान के लिए मोहम्मद शमी ने बिछाया ऐसा जाल निकल नहीं सका यह खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.