भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच दुसरे दिन का खेल खेला जा रहा है. भारत और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेले जा रहे इस मैच के दौरान इंग्लैंड के प्रशंसकों के लिए एक बहुत बुरी खबर आ रही है. दरअसल इंग्लैंड टीम का एक स्टार खिलाड़ी दुसरे दिन के खेल के दौरान चोटिल होकर अस्पताल पहुंच गया है.
जोस बटलर को उंगली में लगी चोट

आपकों बता दें, कि दुसरे दिन के खेल के दौरान जोस बटलर चोटिल हो गये है. उनकी लेफ्ट मिडिल फिंगर में चोट लग गई है. उंगली का XREY कराने जोस बटलर को अस्पताल ले जाया गया है.
कोहली का कैच लेने की कोशिश में हुए चोटिल
इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी जोस बटलर स्लिप में फील्डिंग कर रहे थे और वह भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का एक कैच लेने की कोशिश में चोटिल हुए है.
यहाँ देखे ये दर्दनाक घटना
Jos Buttler has gone to local hospital for an x-ray on left middle finger.#bbccricket #ENGvIND pic.twitter.com/PJfYT281T7
— Test Match Special (@bbctms) August 2, 2018
बल्लेबाजी में नहीं कर पाये थे कुछ खास
आपकों बता दें, कि जोस बटलर बल्लेबाजी के दौरान कुछ खास नहीं कर पाये थे. वह इंग्लैंड की पहली पारी में शून्य के स्कोर पर ही आउट हो गये थे. जोस बटलर को भारतीय टीम के प्रमुख स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने एलपीडब्लू आउट कर दिया था.
जोस बटलर की यह चोट कितनी गंभीर है. इस बात का पता अब कुछ घंटो बाद चलेगा. अगर वह अपनी इस चोट के चलते इस टेस्ट सीरीज से बाहर होते है, तो यह इंग्लैंड की टीम के लिए एक बहुत बड़ा झटका होगा.
बता दें, कि लंच तक के खेल में भारतीय टीम ने 21 ओवर में 76 रन बनाकर 3 विकेट खो दिए है. लंच तक भारतीय टीम के लिए कप्तान विराट कोहली 9 रन बनाकर खेल रहे है. वही टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे 8 रन बनाकर खेल रहे है.
The post ENGvsIND : मैदान से आई बुरी खबर, लंच के समय चोटिल होकर अस्पताल पहुंचा यह दिग्गज खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.