Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENGvsIND : तीसरे टेस्ट में मिली हार के साथ ही अंग्रेजो को लगाया दोहरा झटका, आईसीसी ने किया इस खिलाड़ी को दंडित

टेस्ट क्रिकेट

भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच ट्रेंट ब्रिज क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस बीच इस मैच से जुड़ी एक बहुत बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, आईसीसी ने एक दिग्गज खिलाड़ी पर जुर्माना लगा दिया है.

स्टुअर्ट ब्रॉड पर लगाया गया जुर्माना 

आपकों बता दें, कि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड पर आईसीसी ने कोड ऑफ़ कंडक्ट लेवल 1 के तहत 15 प्रतिशत मैच फ़ीस का जुर्माना लगाया है.

उन्हें आईसीसी की आचार संहिता का अनुच्छेद 2.1.7 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है. यह उल्लंघन का दोषी खिलाड़ी तब पाया जाता है. जब वह अपने विपक्षी खिलाड़ी के साथ मैदान पर स्लेजिंग करता है. अगर कोई गेंदबाज अपने विपक्षी बल्लेबाज को आउट करने के बाद उसके साथ स्लेजिंग करता है, तो वह इस जुर्माने का भागीदार बन जाता है.

स्टुअर्ट ब्रॉड को इस आईसीसी ने एक दोषपूर्ण अंक भी दिया है. उन्हें सितंबर 2016 में भी आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया था और उस समय भी उन्हें एक दोषपूर्ण अंक हासिल हुआ था.

ऋषभ पंत को स्लेज करने की वजह से लगा जुर्माना 

बता दें, कि यह घटना रविवार को भारत की पहली पारी के 92वें ओवर में हुई थी. जब भारत के युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत को स्टुअर्ट ब्रॉड ने  आउट किया, तो उन्होंने जोश में ऋषभ पंत को कुछ शब्द कहे थे और उन्हें अपना आक्रामक तेवर दिखाया था.

आईसीसी के मैच रेफरी जैफ क्रो की शिकायत पर आईसीसी ने उन्हें यह सजा सुनाई है. मामले में औपचारिक सुनवाई की भी कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि ब्रॉड ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है.

ब्रॉड की इस हरकत पर मैदानी अंपायर अंपायर क्रिस गैफ्ने और मारिस इरासमस व तीसरे अंपायर अलीम डार की पैनी नजर थी. आईसीसी ने कोड ऑफ़ कंडक्ट लेवल 1 के तहत खिलाड़ी को अधिकतम 50 प्रतिशत मैच फ़ीस का जुर्माना व 2 दोषपूर्ण अंक दिए जा सकते है.

The post ENGvsIND : तीसरे टेस्ट में मिली हार के साथ ही अंग्रेजो को लगाया दोहरा झटका, आईसीसी ने किया इस खिलाड़ी को दंडित appeared first on SportzWiki Hindi.