Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENGvsIND, चौथा टेस्ट, पहला दिन: खराब शुरुआत के बाद सम्मानजनक स्कोर तक पहुंची इंग्लैंड, लेकिन भारत का दबदबा कायम

इंग्लैंड और भारत के बीच के आज साउथहैम्पटन में 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा मैच शुरू हुआ। सीरीज में अभी तक हुए 3 मैचों में मेजबान टीम ने 2 जबकि भारत ने 1 में जीत हासिल की है। इंग्लैंड की टीम जहाँ इस मैच को जीतकर सीरीज कर कब्ज़ा करना चाहेगी वहीं भारतीय टीम सीरीज बराबरी करने की इरादे से उतरी है। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड ने अपनी टीम में दो बदलाव किये है, वहीं भारतीय टीम में कोई परिवर्तन नहीं है।

आज पहले दिन अंतिम सत्र में इंग्लैंड की पारी 246 रनों पर सिमट गई। इसके बाद भारतीय टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक बना लिए थे। भारतीय टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक 19 रन बना लिए थे।

पहले सत्र में छाए भारतीय गेंदबाज

भारत के गेंदबाजों ने इंग्लिश टीम को शुरुआत में ही कई झटके दे दिए। मैच के तीसरे ही ओवर में जसप्रीत बुमराह ने जेनिंग्स को एलबीडबल्यू आउट कर दिया। इसके बाद जो रूट (4) को इशांत शर्मा ने पवेलियन भेजा। इसके बाद 28 के स्कोर को बुमराह ने जॉनी बैरेस्टो (6) और 36 के स्कोर पर पांड्या ने एलिस्टर कुक (17) को पवेलियन भेज इंग्लैंड को बैकफुट पर ला दिया। पहले सत्र में इंग्लैंड की टीम ने 57/4 का स्कोर बनाया।

दूसरे सत्र में भारतीय गेंदबाजों बनाया दबाव

दूसरे सत्र की शुरुआत में एक बार फिर भारतीय तेज गेंदबाजों ने अपना जलवा दिखाया। मोहम्मद शमी ने पहले जोस बटलर (21) और फिर बेन स्टोक्स (23) को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद पहले मैच के हीरो सैम करन और टीम ने वापसी कर रहे मोईन अली पिच पर टिक गए। दोनों ने चाय तक संभाल कर बल्लेबाजी की और टीम को झटके नहीं लगने दिए। चाय तक इंग्लैंड का स्कोर 137/6 था।

तीसरे सत्र में भी इंग्लैंड की सधी शुरुआत

अली और करन ने में भी संभाल कर शुरुआत की लेकिन अश्विन ने जल्द ही मोईन अली (40) को पवेलियन भेज दिया। आउट होने से पहले अली ने करन के साथ सातवें विकेट के लिए 81 रन जोड़े। इसके तुरंत बाद इशांत शर्मा ने आदिल राशिद (6) को एलबीडबल्यू आउट किया।

इसके बाद करन ने अश्विन की गेंद पर छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद करन ने ब्रॉड के साथ मिलकर 9वें विकेट के लिए 63 रन जोड़े। ब्रॉड (17) को बुमराह ने आउट कर भारतीय टीम को बड़ी राहत दी। अंतिम विकेट के रूप में अश्विन ने करन (78) को आउट कर इंग्लैंड की पारी समेत दी।

भारत की तरफ से बुमराह ने 3 जबकि इशांत, शमी और अश्विन को 2-2 विकेट मिला। हार्दिक पांड्या ने एक बल्लेबाज को पवेलियन भेजा।

भारतीय टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक 19 रन बना लिए थे।

The post ENGvsIND, चौथा टेस्ट, पहला दिन: खराब शुरुआत के बाद सम्मानजनक स्कोर तक पहुंची इंग्लैंड, लेकिन भारत का दबदबा कायम appeared first on SportzWiki Hindi.