भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज रविचन्द्रन अश्विन को इंग्लैंड दौरे पर टीम में चुना गया था। साथ ही भारतीय टीम में चाइनामैन स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव को भी मौका दिया था। ऐसे में माना जा रहा था कि सीमित ओवर की सीरीज के सफलता को देखते हुए टीम में कुलदीप यादव को मौका दिया जा सकता है।

रविचन्द्रन अश्विन ने पहले टेस्ट मैच में की शानदार गेंदबाजी
लेकिन भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए बर्मिंघम में खेले गए अपने अनुभवी स्पिन गेंदबाज रविचन्द्रन अश्विन को ही मौका दिया।
अश्विन ने अपने कप्तान के भरोसे को बरकरार रखते हुए बर्मिंघम में जबरदस्त गेंदबाजी की। भारतीय स्पिन गेंदबाज ने इस मैच में 7 विकेट हासिल कर अपने आपको बेहतर साबित किया।

काउंटी में खेलने का उठाया लाभ
अब जिस तरह से इस स्टार भारतीय स्पिन गेंदबाद के लिए पिछले कुछ समय से एशिया से बाहर का प्रदर्शन रहा है उसे देखते हुए तो इस प्रदर्शन से हैरानी हो सकती है लेकिन हमें ये भी नहीं भूलना होगा कि रविचन्द्रन अश्विन पिछले कुछ समय में काउंटी क्रिकेट में अपना काफी समय बिताया है।

ड्यूस गेंद से मिल रही है सफलता
रविचन्द्रन अश्विन ने अपने काउंटी अनुभव को इस मैच के प्रदर्शन को जोड़ते हुए कहा कि “व्यक्तिगत तौर पर कहूं तो पिछले साल मैंने यहां (वोरस्टरशायर) पर कुछ सीखा था। यहां पर मैंने केवल अपने कौशल को लेकर ही नहीं बल्कि खेल को कैसे पढ़ा जाता है इस बात को भी सीखा।
खिलाड़ी मैच में बाहर निकलने को लेकर अपने काम के बारे में यो सोचते हैं और ड्यूस बॉल से पहले 40 ओवर में कितना काम की जाए।ये सब कुछ वो शिक्षा है जो मैं एक स्पिनर के तौर पर सीखा हूं। मुझे लगता है कि ये गेंद(ड्यूस) निश्चित रूप से कूकाबूरा और एसजी की गेंद से अलग है। “

ड्यूस की नई गेंद से अश्विन ने दिखाया था अपनी फिरकी का कमाल
आपको बता दें कि रविचन्द्रन अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में शानदार गेंदबाजी की। खासकर उन्होंने दोनों ही पारियों में नई गेंद से बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने दोनों ही पारियों में इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज एलिस्टर कुक को शुरुआत में ही चलता किया था।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post ENGvsIND- इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में नई गेंद से विकेट लेने का रविचन्द्रन अश्विन ने खोला राज appeared first on SportzWiki Hindi.