खेल डेस्क। भारतीय टीम आज से बर्मिंघम में शुरू हो रही पांच मैचों की टेस्ट मैचों की सीरीज में विजयी आगाज के लिए मैदान पर उतरेगी। पहले टेस्ट में भारतीय टीम के साथ ही कप्तान विराट कोहली के पास भी रिकॉर्ड बनाने का मौका है।
इस कारण बांग्लादेश के खिलाफ ये विश्व रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएंगे क्रिस गेल
जहां भारतीय टीम का लक्ष्य नौ वर्ष बाद जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज और एशिया के बाहर पहला टेस्ट जीतने का होगा। वहीं विराट कोहली इस टेस्ट में भारतीय टीम को जीत दिलवाकर भारत के सबसे सफल कप्तान बनना चाहेंगे। भारतीय टीम ने इससे पहले जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज और एशिया के बाहर आखिरी बार पहला टेस्ट मैच 2009 में न्यूजीलैंड में जीता था।
भारतीय क्रिकेट टीम के न्यूजीलैंड दौरे के कार्यक्रम का हुआ ऐलान, इस दिन खेला जाएगा पहला मैच
अभी टेस्ट क्रिकेट में भारत के सबसे सफल कप्तानी की सूची में पहले स्थान पर सौरभ गांगुली के साथ विराट कोहली हैं। इन दोनों ने ही अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को 21-21 मैचों में जीत दिलाई है। वैसी विराट कोहली के पास इस मैच में इंग्लैंड के खिलाफ अपने एक हजार रन पूरे करने का मौका भी होगा। विराट कोहली अभी तक इंग्लैंड के खिलाफ 14 मैचों में 977 रन बना चुके हैं।
ये हैं भारत के वो दिग्गज बल्लेबाज जिन्होंने इंग्लैंड की धरती पर मचाया धमाल
मैच के लिए सलामी जोड़ी भारतीय टीम के लिए चिंता का सबसे बड़ा विषय बना हुआ है। अभी टीम प्रबंधन ये तय नहीं कर सका है कि मुरली विजय के साथ पारी शुरुआत करने का मौका किसे दिया जाए। वैसे शिखर धवन या लोकेश राहुल में से किसी एक बल्लेबाज को ये मौका मिलना तय है।
भारत:विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, दिनेश कार्तिक, कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या, उमेश यादव, शार्दुल ठाकुर, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, करुण नायर, ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, रवीन्द्र जडेजा, जसप्रीत बमराह , इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी।
इंग्लैंड: जो रूट (कप्तान), एलिस्टेयर कुक, केटन जेनिंग्स, डेविड मालन, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स, मोइन अली, जोस बटलर, आदिल रशीद, सैम कुरान, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन, जेम्स पोर्टर।