खेल डेस्क। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इंंगलैंंड के खिलाफ साउथम्प्टन में खेले जा रहे चौथे मैच में अपने टेस्ट करियर के छह हजार रन पूरे कर लिए हैं।
पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर रहे विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के दसवें खिलाड़ी बन गए हैं। विराट कोहली ने चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन की गेंद पर चौका लगाकर ये उपलब्धि हासिल की।
अब इस भारतीय बॉक्सर के जीवन पर बनेगी फिल्म, किरदार निभाएंगे शाहिद कपूर
विराट कोहली के अब 70 टेस्ट मैचों की 119 पारियों में 54.57 की औसत 6003 रन हो गए हैं। विराट कोहली के नाम टेस्ट क्रिकेट में 23 शतक हैं। उन्होंने अपने करियर की सबसे बड़ी पारी 243 रन की खेली थी। विराट कोहली चौथे टेस्ट में 9 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं और उनके साथ चेतेश्वर पुजार 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।
विराट कोहली से पहले भारत की ओर से मास्टर बलास्टर सचिन तेंदुलकर (15921 रन), राहुल द्रविड़ (13625), लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर (10122), वेरी-वेरी स्पेशल वीवीएस लक्ष्मण (8781), विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (8503), सौरव गांगुली (7212), दिलीप वेंगसरकर (6868), मोहम्मद अजहरुद्दीन (6215) और गुंडप्पा विश्वनाथ (6080) ने टेस्ट क्रिकेट में छह हजार से अधिक रन बनाए हैं।
2018 : टी20 में इन बल्लेबाजों ने लगाए सबसे ज्यादा छक्के, टॉप में है ये
विराट कोहली के पास अब इंग्लैंड में एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में राहुल द्रविड़ का भारतीय रिकॉर्ड तोडऩे का मौका होगा। राहुल द्रविड़ 2002 में 4 टेस्ट मैचों की सीरीज में सबसे ज्यादा 602 रन बनाए थे।
एशिया कप के लिए भारतीय टीम में चुने जाएंगे ये तीन विकेटकीपर!
विराट कोहली इस दौरे पर अभी तक 449 रन बना चुके हैं। विराट कोहली को राहुल द्रविड़ का कीर्तिमान ध्वस्त करने के लिए अभी 154 रन और बनाने होंगे। चौथे टेस्ट में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम की पहली पारी केवल 246 रन पर ही ढेर कर दी थी।