Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND VS ENG: इंग्लैंड के सामने कमजोर पड़ी भारतीय टीम, पारी और 159 रन से हारा मैच

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच बारिश के कारण दूसरें दिन से शुरू हुआ लेकिन इस मैच में भारतीय टीम कुछ ख़ास कमाल नही दिखा पायी साथ ही भारतीय टीम को इंग्लैंड के हाथों पारी और 159 रन की हार से शर्मसार होना पड़ा। साथ ही इंग्लैंड ने चार दिन में यह मुकाबला जीत कर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। इंग्लैंड पहली पारी में 289 रन की विशाल बढ़त लेने के बाद अपनी पहली पारी सात विकेट पर 396 रन पर घोषित की। इससे पहले भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल 36 ओवर में 107 रन बनाकर आल आउट हो गई।

खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि इंग्लैंड द्वारा दी गयी बढ़त का पीछा करने उतरी भारतीय टीम का कोई भी बल्लेबाज खास कमाल नही दिखा पाया और टीम टीम 47 ओवर में 130 रन पर ही पूरी ढेर हो गयी। तेज गेंदबाज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए जेम्स एंडरसन ने 23 रन पर चार विकेट लिए साथ ही उनका साथ दिया स्टुअर्ट ब्राड इन्होंने 44 रन पर चार विकेट और क्रिस वोक्स ने 24 रन पर दो विकेट लेकर भारतीय पारी का जुलूस निकाल दिया इससे पहले इंग्लैंड की और से शानदार बल्लेबाजी करते हुए क्रिस वोक्स ने नाबाद 137 रन की पारी खेली और जॉनी बेयरस्टो 93 रन बनाये थे। लेकिन भारतीय टीम को और से कोई बल्लेबाज ख़ास काम नही कर पाया।

भारतीय की ऑर से केवल ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने सर्वाधिक नाबाद 33 रन परी खेली। साथ ही उनके इन रनों की मदद से ही भारत इस पारी में 100 रन के पार पहुंच सका वरना एक समय उसके छह विकेट मात्र 66 रन पर गिर चुके थे। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने पांच मैचों की सीरीज में 2-० की बढ़त बना ली।



Herald