स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। साथ ही भारतीय टीम का कोई भी खिलाड़ी इंग्लैंड की गेंदबाजी के सामने नही टिक पाया और भारतीय टीम ने अपना पहला टेस्ट मैच 31 रन से गवा दिया। भारतीय टीम को और से सिर्फ कप्तान विराट कोहली द्वारा अच्छी बल्लेबाजी की गयी। लेकिन विराट के पगबाधा आउट होते ही बाकी बची टीम जल्द ही आउट हो गयी। इंग्लैंड ने पहली जीत के साथ ही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। भारत की जीत के लिए 194 रन बनाने थे लेकिन भारतीय टीम 54.2 ओवर में 162 रन पर सिमट गई।
भारत की टीम को जीत के लिए इंग्लैंड की तरफ से 194 रन लक्ष्य मिला था लेकिन शरुआत में ही भारतीय टीम ने पांच विकेट खो दिए और केवल 110 रन ही बना पाए उसके बाद अंतिम दिन विराट और कार्तिक की जोड़ी ने आगे खेलना शुरू किया लेकिन टीम 54.2 ओवर में 162 रन पर सिमट गई।भारतीय टीम में मात्र एक सफल बल्लेबाज विराट कोहली रहें जों 185 मिनट क्रीज पर रहें और उन्होंने 93 गेंदों का सामना किया साथ ही भारतीय टीम की ओर से सबसे ज्यदा 51 रन बनाए। विराट कोहली ने मैच में 200 रन भी पूरे किए। विराट के विकेट बाद भारतीय टीम ने अपने बाकि बचे विकेट भी जल्दी खो दिए।
इस जीत के साथ ही अब पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड ने 1-0 की बढ़त बना ली। साथ ही भारतीय टीम की ओर से इशांत शर्मा द्वारा शानदार गेंदबाजी की गयी। इंग्लैंड की तरफ से करेन को कुल 5 विकेट लेने और साथ ही दूसरी पारी में बेशकीमती 63 रन बनाने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। इंग्लैंड की दूसरी में सबसे सफल खिलाड़ी करेन रहें।
Herald