Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsENG: भारत की शानदार गेंदबाजी के सामने पहली पारी में 246 रन पर सिमटी इंग्लैंड

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जारी 5 मैचों की सीरीज का चौथा टेस्ट मैच कल साउथम्प्टन में दोपहर 3.30 से शुरू हुआ। साथ ही बिना किसी बदलाव के साथ उतरी भारतीय टीम कल सफल भी साबित हुई। गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से भारत ने इंग्लैंड की पहली पारी 246 रन पर समेट दी। कल शुरू हुए चौथे मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने फैसला किया है। साथ ही भारत ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक चार ओवर में बिना कोई विकेट खोये 19 रन बन लिए हैं। साथ ही अभी तक भारत इस सीरीज का तीसरा मैच जीतकर सीरीज में 1-2 से पीछे है। भारतीय गेंदबाज एक बार फिर सफल साबित हुए।

रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम भारत की गेंदबाजों के सामने एक दिन भी नही टिक पायी। साथ ही एक बार फिर जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए। इंग्लैंड को 46 रन देते हुए तीन विकेट लिए। साथ ही कप्तान विराट कोहली ने भारतीय टीम के प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया था। साथ ही भारत ने अपनी पहली पारी खेलते हुए बिना कोई विकेट खोये 19 रन बन लिए हैं। शिखर धवन तीन और लोकेश राहुल 11 रन बनाकर क्रीज पर हैं। साथ ही इंग्लैंड की तरफ से अच्छी बल्लेबाजी करते हुए सैम करेन ने 136 गेंदों पर 78 रन बनाये साथ ही मोईन अली ने 85 गेंदों में 40 रन का योगदान दिया।

साथ ही बताया जा रहा है कि इंग्लैंड के निचले क्रम ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए टीम को कुछ हद तक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। इंग्लैंड ने अपने शुरुवाती छह विकेट मात्र 86 रन पर गंवा दिए थे। साथ ही भारतीय गेंदबाजों में बुमराह के अलावा मोहम्मद शमी ने 51 रन पर दो विकेट, इशांत शर्मा 26 रन देकर दो विकेट, रविचंद्रन अश्विन ने 40 रन पर दो विकेट और हार्दिक पांड्या ने 51 रन पर एक विकेट लिया।



Herald